शेयर बाजार की गिरावट के बीच IT कंपनी सोनाटा सॉफ्टवेयर के शेयरों में 8 मई को जबरदस्त उछाल है। कारोबार के दौरान शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 13.5 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 307.85 रुपये के हाई तक गया। बाद में 9.7 प्रतिशत बढ़त के साथ 297.30 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में सोनाटा सॉफ्टवेयर का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 130.50 करोड़ रुपये रहा। यह सालाना आधार पर 21.36 प्रतिशत ज्यादा है। एक साल पहले मुनाफा 107.53 करोड़ रुपये था।
