South Indian Bank का शेयर धड़ाम! MD और CEO पर एक अपडेट से 15% लुढ़का

South Indian Bank Share Price: बैंक के बोर्ड ने 29 जनवरी की मीटिंग में नए मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO की तलाश के लिए जरूरी कदम उठाने का फैसला किया है। दिसंबर 2025 तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की स्टैंडअलोन बेसिस पर इनकम 3003 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
MD और CEO पीआर शेषाद्रि अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद रीअपॉइंटमेंट नहीं चाहते हैं।

साउथ इंडियन बैंक के शेयरहोल्डर्स के लिए 30 जनवरी का दिन काफी निराशाजनक रहा। शेयर दिन में BSE पर 18.6 प्रतिशत तक टूटकर 36.01 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 15 प्रतिशत गिरावट के साथ 37.60 रुपये पर सेटल हुआ। अक्टूबर 2025 के बाद पहली बार शेयर इतना नीचे आया है। दरअसल बैंक ने जानकारी दी है कि उसके मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पीआर शेषाद्रि अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद रीअपॉइंटमेंट नहीं चाहते हैं। शेषाद्रि का कार्यकाल 30 सितंबर 2026 को खत्म हो रहा है। इसके बाद उन्होंने अपनी निजी रुचि की गतिविधियों के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।

एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि बैंक के बोर्ड ने 29 जनवरी की मीटिंग में नए मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO की तलाश के लिए जरूरी कदम उठाने का फैसला किया है। सही कैंडिडेट मिलने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक और साउथ इंडियन बैंक के शेयरहोल्डर्स से मंजूरी ली जाएगी।

South Indian Bank शेयर एक साल में 45 प्रतिशत गिरा


शेयर में तगड़ी गिरावट से साउथ इंडियन बैंक का मार्केट कैप गिरकर 9800 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर एक साल में 45 प्रतिशत और 6 महीनों में 24 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 46.85 रुपये और एडजस्टेड लो 22.12 रुपये है।

दिसंबर तिमाही में मुनाफा 9 प्रतिशत बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की स्टैंडअलोन बेसिस पर इनकम 3003 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इनकम 2780 करोड़ रुपये थी। इस बीच शुद्ध मुनाफा 9.3 प्रतिशत बढ़कर 374.32 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 342 करोड़ रुपये था। ब्याज आय भी बढ़कर 2518 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 2379 करोड़ रुपये थी। दिसंबर 2025 तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 584 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 529 करोड़ रुपये था।

बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है। दिसंबर 2025 तिमाही में ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) रेशियो घटकर 2.67 प्रतिशत रह गया, जबकि एक साल पहले यह 4.30 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी गिरकर 0.45 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 1.25 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2025 के दौरान बैंक का रेवेन्यू 9413.31 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1,302.88 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

PwC और EY के एग्जीक्यूटिव्स पर इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप, SEBI ने भेजा नोटिस; Yes Bank की शेयर सेल से जुड़ा है मामला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।