Get App

South Indian Bank का शेयर धड़ाम! MD और CEO पर एक अपडेट से 15% लुढ़का

South Indian Bank Share Price: बैंक के बोर्ड ने 29 जनवरी की मीटिंग में नए मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO की तलाश के लिए जरूरी कदम उठाने का फैसला किया है। दिसंबर 2025 तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की स्टैंडअलोन बेसिस पर इनकम 3003 करोड़ रुपये रही

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 4:06 PM
South Indian Bank का शेयर धड़ाम! MD और CEO पर एक अपडेट से 15% लुढ़का
MD और CEO पीआर शेषाद्रि अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद रीअपॉइंटमेंट नहीं चाहते हैं।

साउथ इंडियन बैंक के शेयरहोल्डर्स के लिए 30 जनवरी का दिन काफी निराशाजनक रहा। शेयर दिन में BSE पर 18.6 प्रतिशत तक टूटकर 36.01 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 15 प्रतिशत गिरावट के साथ 37.60 रुपये पर सेटल हुआ। अक्टूबर 2025 के बाद पहली बार शेयर इतना नीचे आया है। दरअसल बैंक ने जानकारी दी है कि उसके मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पीआर शेषाद्रि अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद रीअपॉइंटमेंट नहीं चाहते हैं। शेषाद्रि का कार्यकाल 30 सितंबर 2026 को खत्म हो रहा है। इसके बाद उन्होंने अपनी निजी रुचि की गतिविधियों के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।

एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि बैंक के बोर्ड ने 29 जनवरी की मीटिंग में नए मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO की तलाश के लिए जरूरी कदम उठाने का फैसला किया है। सही कैंडिडेट मिलने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक और साउथ इंडियन बैंक के शेयरहोल्डर्स से मंजूरी ली जाएगी।

South Indian Bank शेयर एक साल में 45 प्रतिशत गिरा

शेयर में तगड़ी गिरावट से साउथ इंडियन बैंक का मार्केट कैप गिरकर 9800 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर एक साल में 45 प्रतिशत और 6 महीनों में 24 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 46.85 रुपये और एडजस्टेड लो 22.12 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें