S&P 500 at 8000: अमेरिकी स्टॉक मार्केट पर दांव लगाने वाले एनालिस्ट्स का मानना है कि एसएंडपी 500 इस साल के आखिरी तक 8000 का लेवल छू देगा। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही लड़ाई और इसके चलते कच्चे तेल में उबाल के बावजूद बुल्स इसे लेकर काफी पॉजिटिव हैं। अभी की बात करें तो एसएंडपी 500 फिलहाल 4 मई को 0.41% की गिरावट के साथ 7200.75 पर बंद हुआ था। इसका रिकॉर्ड हाई लेवल 7272.52 है।
S&P 500 को लेकर एनालिस्ट्स पॉजिटिव क्यों?
इंफ्रास्ट्रक्चर कैपिटल एडवायजर्स (Infrastructure Capital Advisors) के जे हैटफील्ड ने सोमवार को सीएनबीसी से बातचीत में कहा कि निवेशक अभी भी पश्चिम एशिया संकट के समाधान को लेकर पॉजिटिव हैं। इसके अलावा उनका मानना है कि Q1 यानी पहली तिमाही में मजबूत कमाई के सीजन के दम पर S&P 500 साल के आखिरी तक 8,000 के पार जा सकते हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि अगर ईरान और अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई जल्द खत्म नहीं होती है तो मार्केट पर इसका निगेटिव असर दिख सकता है।
लिबरेशन डे के बाद अमेरिकी इक्विटीज को डाउनग्रेड करने वाले अधिकतर ब्रोकरेजेज अब अपने रिकमंडेशंस को बढ़ा रहे हैं क्योंकि इंडेक्सेज ने निचले स्तरों से तेजी से रिकवरी की और नए रिकॉर्ड्स बनाए। पिछले शुक्रवार को एसएंडपी 500 और नास्डाक दोनों ही रिकॉर्ड हाई पर थे। ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने एसएंडपी के लिए 7700 का टारगेट रखा है तो जेपीमॉर्गन ने बुल केस में इसके 8000 तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक इस साल के आखिरी तक एसएंडपी 7600 का लेवल छू सकता है।
कमाई को लेकर क्या हैं अनुमान
सोमवार को ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनेल की एक अलग रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि S&P 500 के लिए कमाई के अनुमान लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। Q2 के अनुमान 2% बढ़ाए गए हैं, जबकि कैलेंडर वर्ष 2026 के अनुमान 3% और अगले साल के अनुमान 4% बढ़ाए गए हैं। मॉर्गन स्टैनले की E*Trade के क्रिस लार्किन का कहना है कि नियर टर्म में मार्केट मजबूत रहे, इसके लिए जरूरी यह है कि पश्चिमी एशिया से जो निगेटिव असर पड़े, उसे नजरअंदाज किया जाए और मजबूत कमाई का सीजन मार्केट पर हावी रहे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।