Q4 Results: ₹434 करोड़ के घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, शेयरों पर रहेगी नजर

Q4 Results: स्मॉलकैप NBFC ने ₹434 करोड़ के घाटे से निकलकर मुनाफा दर्ज किया। AUM और एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा, हालांकि रेवेन्यू घटा है। मजबूत रिकवरी के बीच स्टॉक पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। जानिए डिटेल।

अपडेटेड May 05, 2026 पर 6:41 PM
Story continues below Advertisement
Spandana Sphoorty की एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई है।

Q4 Results: माइक्रोफाइनेंस सेक्टर की NBFC Spandana Sphoorty Financial Ltd ने मार्च तिमाही में मजबूत वापसी की है। कंपनी ₹5.27 करोड़ के मुनाफे में आ गई। पिछले साल इसी तिमाही में ₹434.3 करोड़ का भारी घाटा था।

कंपनी की वापसी की सबसे बड़ी वजह ऑपरेटिंग प्रदर्शन में सुधार रहा। EBITDA ₹121 करोड़ रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में ₹389 करोड़ का नुकसान था। हालांकि, रेवेन्यू में गिरावट देखने को मिली। कंपनी की आय 37.4% घटकर ₹260 करोड़ रह गई, जो पहले ₹415 करोड़ थी।

AUM में ग्रोथ के संकेत


मार्च 2026 के अंत तक कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹4,420 करोड़ हो गया, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 12% ज्यादा है। खास बात यह है कि पिछले आठ तिमाहियों में पहली बार कंपनी ने इस तरह की ग्रोथ दिखाई है।

बैलेंस शीट को किया साफ

Spandana Sphoorty ने दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों में ₹1,155.27 करोड़ के टेक्निकल राइट-ऑफ किए। इसका मकसद बैलेंस शीट को साफ करना और आगे की ग्रोथ के लिए मजबूत आधार बनाना था।

नए लेबर कोड्स का असर भी कंपनी के खर्च पर पड़ा है। ग्रेच्युटी देनदारी करीब ₹3.91 करोड़ और लीव देनदारी करीब ₹3.68 करोड़ बढ़ी है। इन दोनों को FY26 में कर्मचारी लाभ खर्च के तहत शामिल किया गया है।

मैनेजमेंट का क्या कहना है

Spandana Sphoorty के MD और CEO वेंकटेश कृष्णन का कहना है कि माइक्रोफाइनेंस सेक्टर अब मुश्किल दौर से निकल रहा है। बेहतर पोर्टफोलियो क्वालिटी और रिकवरी की वजह से कंपनी छह तिमाहियों बाद मुनाफे में लौटी है।

उन्होंने बताया कि Q4 में डिस्बर्समेंट 30% बढ़कर ₹1,539 करोड़ हो गया। कलेक्शन एफिशिएंसी 99.7% रही, जो मजबूत रिकवरी को दिखाती है।

एसेट क्वालिटी में सुधार

Spandana Sphoorty की एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई है। GNPA घटकर 3.78% हो गया, जो दिसंबर 2025 में 4.24% था। इससे आगे की ग्रोथ के लिए स्थिति मजबूत होती दिख रही है।

शेयर प्राइस में जोरदार तेजी

Spandana Sphoorty Financial Ltd का शेयर NSE पर 12.02% की तेजी के साथ ₹268.00 पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले 1 साल में यह स्टॉक तकरीबन फ्लैट ही रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.14 हजार करोड़ रुपये है।

L&T Q4 Results: हर शेयर पर मिलेगा ₹38 का डिविडेंड, कंस्ट्रक्शन कंपनी को हुआ ₹5326 करोड़ का मुनाफा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।