एक खबर आते ही अपर सर्किट में लॉक हुआ एविएशन सेक्टर का ये नन्हा सा शेयर! सिर्फ ₹8 है कीमत

SpiceJet का शेयर शुक्रवार को 5% के अपर सर्किट पर पहुंचा और 8.67 रुपये पर ट्रेड करने लगा। कंपनी ने बताया है कि 18 नवंबर को उसका बोर्ड नई पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 5:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SpiceJet का शेयर शुक्रवार को 5% के अपर सर्किट पर लॉक हो गया।

एयरलाइन कंपनी SpiceJet के शेयर में शुक्रवार, 13 नवंबर को जोरदार खरीदारी दिखी। BSE पर शेयर 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया और 8.67 रुपये के इंट्राडे हाई पर ट्रेड करने लगा। ये तेजी कंपनी की उस जानकारी के बाद आई, जिसमें उसने बताया कि उसका बोर्ड नई पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक करेगा।

फंड जुटाने पर होगा फैसला

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, SpiceJet के बोर्ड की बैठक बुधवार, 18 नवंबर को होगी। इसमें इक्विटी शेयर जारी करके नई पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जा सकती है।


कंपनी ने ये भी बताया कि पूंजी प्रेफरेंस शेयर, डेट सिक्योरिटीज और/या दूसरे मान्य इंस्ट्रूमेंट्स जारी करके जुटाई जाएगी। इसके लिए प्रेफरेंशियल इश्यू, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) या बोर्ड को सही लगने वाला कोई और रास्ता अपनाया जा सकता है।

बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद भी प्रस्ताव को आगे कई मंजूरियों से गुजरना होगा। इसमें कंपनी के शेयरहोल्डर्स और रेगुलेटरी अथॉरिटीज की मंजूरी शामिल है, जहां भी इसकी जरूरत हो।

एक हफ्ते में 13% चढ़ा

हाल के दिनों में SpiceJet के शेयर में अच्छी तेजी दिखी है। पिछले एक हफ्ते में ये करीब 13% चढ़ चुका है। लंबा दायरा देखें तो तस्वीर बिल्कुल अलग है। 6 महीने में शेयर 32% टूट चुका है और इस साल अब तक इसमें 71% की गिरावट आ चुकी है।

17 नवंबर 2025 को शेयर ने 37.90 रुपये का 52 हफ्ते का हाई बनाया था। वहीं 30 अक्टूबर 2026 को ये 7.40 रुपये के एक साल के निचले स्तर पर आ गया। आज की तेजी के बाद भी शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से 77.12% नीचे है। BSE के डेटा के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 को SpiceJet का कुल मार्केट कैप 1323.13 करोड़ रुपये है।

DGCA की निगरानी में है एयरलाइन

मीडिया रिपोर्ट्स में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के हवाले से बताया गया था कि 22 सितंबर 2026 को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइन को वित्तीय निगरानी में रखा है। कंपनी ने Q4FY26 से BSE पर अपने तिमाही नतीजे फाइल नहीं किए हैं।

आखिरी नतीजों में 261 करोड़ का घाटा

SpiceJet ने आखिरी बार वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी किए थे। इस तिमाही में कंपनी को 261 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट घाटा हुआ था। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 20.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

कमाई के मोर्चे पर तस्वीर कुछ बेहतर थी। Q3FY26 में कंपनी का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस सालाना आधार पर 13.8% बढ़कर 1408 करोड़ रुपये रहा, जो Q3FY25 में 1237 करोड़ रुपये था। EBITDA लेवल पर घाटा बढ़कर 128 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो FY25 की इसी तिमाही में 81 करोड़ रुपये था।

PB Fintech Share Price: IRDAI डिस्ट्रीब्यूशन सुधारों पर जल्द पेश कर सकता है नया ड्राफ्ट, 5% भागे PB फिनटेक के शेयर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।