Get App

एक खबर आते ही अपर सर्किट में लॉक हुआ एविएशन सेक्टर का ये नन्हा सा शेयर! सिर्फ ₹8 है कीमत

SpiceJet का शेयर शुक्रवार को 5% के अपर सर्किट पर पहुंचा और 8.67 रुपये पर ट्रेड करने लगा। कंपनी ने बताया है कि 18 नवंबर को उसका बोर्ड नई पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा

Edited By: Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 5:47 PM
एक खबर आते ही अपर सर्किट में लॉक हुआ एविएशन सेक्टर का ये नन्हा सा शेयर! सिर्फ ₹8 है कीमत
SpiceJet का शेयर शुक्रवार को 5% के अपर सर्किट पर लॉक हो गया।

एयरलाइन कंपनी SpiceJet के शेयर में शुक्रवार, 13 नवंबर को जोरदार खरीदारी दिखी। BSE पर शेयर 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया और 8.67 रुपये के इंट्राडे हाई पर ट्रेड करने लगा। ये तेजी कंपनी की उस जानकारी के बाद आई, जिसमें उसने बताया कि उसका बोर्ड नई पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक करेगा।

फंड जुटाने पर होगा फैसला

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, SpiceJet के बोर्ड की बैठक बुधवार, 18 नवंबर को होगी। इसमें इक्विटी शेयर जारी करके नई पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जा सकती है।

कंपनी ने ये भी बताया कि पूंजी प्रेफरेंस शेयर, डेट सिक्योरिटीज और/या दूसरे मान्य इंस्ट्रूमेंट्स जारी करके जुटाई जाएगी। इसके लिए प्रेफरेंशियल इश्यू, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) या बोर्ड को सही लगने वाला कोई और रास्ता अपनाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें