SRF Share Price : SRF Share Price : बाजार का फोकस आज SRF के शेयर पर है। बाजार को SRF के नतीजे पसंद आए हैं। इसके साथ ही कंपनी की कॉनकॉल ने भी स्टॉक में जोश भरा है। आज यह शेयर 196.80 रुपए यानी 7.80 फीसदी की तेजी के साथ 2719.60 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 2,762 रुपए है। स्टॉक में वॉल्यूम में बढ़त के साथ तेजी आई है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 4,042,001 शेयर के आसपास रहा। कंपनी का मार्केट कैप 80,586 करोड़ रुपए पर नजर आ रहा है।
