SRF Share Price : कमजोर गाइडेंस के बाद वायदा के टॉप लूजर में शामिल हुआ शेयर, जानिए अब क्या हो निवेश रणनीति

SRF share price : केमिकल्स और पैकेजिंग फिल्में बनाने वाली कंपनी SRF के शेयरों में बुधवार, 22 जुलाई को भी गिरावट आई थी। हालांकि, कंपनी को जून तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं। पहली तिमाही में कंपनी के परफ़ॉर्मेंस फ़िल्म्स एंड फ़ॉइल बिज़नेस में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। इसके मार्जिन में भी अच्छी बढ़ोतरी रही है

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 12:59 PM
SRF share price : यह शेयर 1 हफ्ते में 7.66 फीसदी और 1 महीने में 2.50 फीसदी टूटा है। वहीं, 3 महीने में इसमें 4.88 फीसदी की बढ़त हुई है। इस साल अब तक यह शेयर 13.12 फीसदी गिरा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SRF share price : पहली तिमाही के नतीजों के बाद आए कमजोर गाइडेंस के बाद SRF के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज यह शेयर वायदा के टॉप लूजर में शामिल है। फिलहाल 12.10 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 173 रुपए यानी 6.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 2693 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का लो 2,682.10 रुपए और दिन का हाई 2,865.30 रुपए है। वहीं कल यह शेयर 2,867.20 पर बंद हुआ था।

    केमिकल्स और पैकेजिंग फिल्में बनाने वाली कंपनी SRF के शेयरों में बुधवार, 22 जुलाई को भी गिरावट आई थी। हालांकि, कंपनी को जून तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं। पहली तिमाही में कंपनी के परफ़ॉर्मेंस फ़िल्म्स एंड फ़ॉइल बिज़नेस में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। इसके मार्जिन में भी अच्छी बढ़ोतरी रही है।

    जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट सालाना आधार पर 75.5% बढ़कर ₹758.9 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी की कामकाजी आय 31.8% बढ़कर ₹5,033.3 करोड़ रुपए रही है। वहीं EBITDA 49.2% बढ़कर ₹1,236.6 करोड़ हो गया है। EBITDA मार्जिन भी पिछले साल की इसी अवधि के 22% से बढ़कर 24.6% हो गया है। पहली तिमाही में कंपनी को नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं, लेकिन आगे का गाइडेंस कमजोर है।


    SRF में तेज गिरावट क्यों?

    पहली तिमाही के नतीजों के बाद मैनेजमेंट के कमजोर गाइडेंस से शेयर में दबाव बना है। ग्लोबल अनिश्चितता के कारण Q1 डिमांड अस्थिर रही है। मैनेजमेंट ने कहा है कि टेक्निकल टेक्सटाइल में वॉल्यूम बढ़ाने पर जोर है। ग्लोबल ऑपरेटिंग माहौल में अनिश्चितता बरकरार है। Q2 में केमिकल कारोबार में धीमापन संभव है। केमिकल कारोबार काफी हद तक मौसम पर निर्भर होता है। पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही के नतीजे कमजोर रह सकते हैं। पहली तिमाही में फार्मा केमिकल्स के वॉल्यूम कमजोर रहे हैं।

    स्टॉक पर क्या हो रणनीति?

    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का कहना है कि अगर आप एसआरएफ का चार्ट देखों तो इसका चार्ट बेहद स्ट्रांग है। ऐसे में नतीजों के बाद स्टॉक को लेकर जो रिएक्शन आया है उसको देखते हुए थोड़ा वेट करें। अगर किसी को इसमें खरीदारी करनी है तो जल्दबाजी न करें। ऐसा लगता है कि इस स्टॉक में एक ब़ड़ी डिप मिलेगी। इसकी वजह यह है कि यहां पर वॉल्यूम के साथ कैंडलिस्टिक देखें इसमें एक बेरिश एंगल्फिंग पैटर्न बना है। इसका चार्ट दिखा रहा है कि थोड़ी कमजोरी और बढ़ सकती है।

    Market Insight :अगर शॉर्ट नहीं कर सकते तो ये बाजार आपके लिए नहीं, दोनों तरफ बनेंगे पैसे

    SRF शेयर प्राइस हिस्ट्री

    यह शेयर 1 हफ्ते में 7.66 फीसदी और 1 महीने में 2.50 फीसदी टूटा है। वहीं, 3 महीने में इसमें 4.88 फीसदी की बढ़त हुई है। इस साल अब तक यह शेयर 13.12 फीसदी गिरा है। 1 साल में इसमें 16.16 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। वहीं, 3 साल में इसने 21.13 फीसदी रिटर्न दिया है।

     

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।