Nifty के पोजीशनल लॉन्ग सौदों में बने रहें, स्टॉप लॉस 22,300 पर रखें : अनुज सिंघल

अनुज का कहना है कि बाजार के लिए अगला बड़ा संकेत अप्रैल के ऑटो बिक्री के आंकड़े हैं। पिछली बार की गिरावट का इस्तेमाल लोगों ने खरीदारी में किया। इस बार भी गिरावट में खरीदारी आ सकती है। मारुति के नतीजे कमजोर हैं। इस शेयर की आज पिटाई हो सकती है

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 10:07 AM
Story continues below Advertisement
अनुज ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,360 के स्तर पर और दूसरा बड़ा सपोर्ट 22,160-22,240 पर दिख रहा है

Index trading : बाजार पर अपनी राय आय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि शुक्रवार को क्लोजिंग में लॉन्ग सौदे लेकर जाने की सलाह दी थी। ट्रेंडिंग बाजार में हमेशा 20 DMA/20 DEMA की गिरावट को खरीदना चाहिए। 22,404 पर निफ्टी का 20 DMA और 22,360 पर 20 DEMA है। अनुज की सलाह है कि पोजीशनल लॉन्ग सौदों में बने रहें। स्टॉप लॉस 22,300 पर रखें। BTST ट्रेडर्स आधी पोजीशन खुलते ही बेचें, बाकी आधी में बने रहें। ICICI बैंक के नतीजे अच्छे लेकिन भाव में अच्छे नतीजे का असर पहले ही दिख चुका है। मारुति के नतीजे कमजोर हैं। इस शेयर की आज पिटाई हो सकती है। RBL बैंक के नतीजे शानदार है। वहीं, BSE शेयर बाजार का आज बड़ा एक्सीडेंट साबित हो सकता है।

बाजार के लिए यहां से संकेत

अब बाजार के लिए अगला बड़ा संकेत अप्रैल के ऑटो बिक्री के आंकड़े हैं। चुनाव के दोनों चरणों में बाजार में गिरावट आई है। हालांकि PM मोदी की बॉडी लैंग्वेज काफी भरोसे वाली है। पिछली बार की गिरावट का इस्तेमाल लोगों ने खरीदारी में किया। इस बार भी गिरावट में खरीदारी आ सकती है।


निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए आज क्या हो ट्रिंग रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,360 (20 DEMA)के स्तर पर और दूसरा बड़ा सपोर्ट 22,160-22,240 (ऑप्शन के मुताबिक) पर दिख रहा है। आज इसके लिए पहला रजिस्टेंस 22,600-22,625 (ऑप्शन के मुताबिक, शुक्रवार का शिखर) पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,775 पर स्थित ऑल टाइम हाई पर है। पोजीशनल लॉन्ग सौदों में बने रहें। स्टॉप लॉस 22,300 पर रखें। BTST ट्रेडर्स आधी पोजीशन खुलते ही बेचें, बाकी आधी में बने रहें। इसका खरीदारी का जोन 22,400-22,450 और स्टॉप लॉस जोन 22,350 है। 22,350 तगड़ी तरीके से टूटे तभी शॉर्ट करें।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर आज की अपनी रणनीति की बात करते हुए अनुज ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 47,875-48,050 (10 और 20 DEMA)पर और अगला बड़ा सपोर्ट 47,400-47,500 (50 DEMA, ऑप्शन जोन) पर हैं। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 48,500-48,700 (ऑप्शन के मुताबिक, शुक्रवार का शिखर) पर और बड़ा रजिस्टेंस 49,000-49,100 (ऑल टाइम हाई) पर है। ICICI बैंक पर शुरुआती रिएक्शन पूरा होने के बाद ही पहला ट्रेड लें। खरीदारी का जोन 48,150-48,300 और स्टॉप लॉस 48,050 पर है।ICICI बैंक और HDFC बैंक दोनों अगर कमजोर हों तभी शॉर्ट करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 29, 2024 10:05 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।