Get App

कोल इंडिया और गेल में Budget से पहले बने रहने की सलाह, आरसीएफ में बांध लें थोड़ा मुनाफा

गेल पर बात करते हुए सर्वेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ये स्टॉक भी अच्छा नजर आ रहा है। स्टॉक का सेटअप काफी अच्छा है। स्टॉक में अपमूव के लिए अभी जगह बाकी है। शिपिंग कॉर्पोरेशन पर अपनी राय देते हुए सर्वेंद्र ने कहा कि अभी तो इस स्टॉक का शॉर्ट से मीडियम टर्म सेटअप काफी अच्छा चल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2024 पर 1:37 PM
कोल इंडिया और गेल में Budget से पहले बने रहने की सलाह, आरसीएफ में बांध लें थोड़ा मुनाफा
आरसीएफ पर अपनी राय देते हुए सर्वेंद्र ने कहा कि बजट के आसपास सारे के सारे फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी देखने को मिलती है। बाद में ये ठंडे हो जाते हैं। स्टॉक में 220-225 रुपए से ऊपर जाकर टिकने की बहुत संभावना नहीं दिख रही है

इंडिपेंडेंट एनालिस्ट, सर्वेंद्र श्रीवास्तव ने बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ पर गेल (Gail) और कोल इंडिया (coal India) के शेयरों पर अपनी राय देते हुए कहा कि कोल इंडिया अब तक काफी चल गया है। वैसे स्टॉक काफी अच्छा है। जिन्होंने इस स्टॉक के खरीद रखा है उनको सलाह है कि वे इस समय वे आधा मुनाफा वसूल लें। निवेश के आधे बचे भाग को लाइफ लॉन्ग के लिए छोड़ सकते हैं। स्टॉक में आपको 400-410 रुपए के रेंज में दोबारा खरीदने को मौके मिल सकते हैं। हालांकि स्टॉक के 400-410 रुपए की तरफ आने में 3 से 6 महीने लग सकता है।

गेल में अगले 15 दिनों तक टिके रहें

गेल (Gail) पर बात करते हुए सर्वेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ये स्टॉक भी अच्छा नजर आ रहा है। स्टॉक का सेटअप काफी अच्छा है। स्टॉक में अपमूव के लिए अभी जगह बाकी है। इस स्टॉक में बने रहने की सलाह होगी। स्टॉक में 214 रुपए के आसपास स्टॉप लॉस लगा कर टिके रहें। इस स्टॉक में अगले 15 दिनों तक बने रहें।

इंडिया सीमेंट : चला तो चांद तक नहीं तो बस शाम तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें