Get App

Stock Crash: बाजार खुलते ही शेयर 20% धड़ाम, लगा लोअर सर्किट, 5 दिनों से गिरावट जारी

Balu Forge Share Price: बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 7 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 20 प्रतिशत तक टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। एनएसई पर यह शेयर गिरकर 465.30 रुपये के स्तर पर आ गया। कारोबार की शुरुआत भी कमजोर रही थी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 2:10 PM
Stock Crash: बाजार खुलते ही शेयर 20% धड़ाम, लगा लोअर सर्किट, 5 दिनों से गिरावट जारी
Balu Forge Share Price: कंपनी के प्रमोटर्स ने हाल ही में खुले बाजार से 19,000 शेयर खरीदे थे

Balu Forge Share Price: बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 7 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 20 प्रतिशत तक टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। एनएसई पर यह शेयर गिरकर 465.30 रुपये के स्तर पर आ गया। कारोबार की शुरुआत भी कमजोर रही थी और स्टॉक करीब 2.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला था।

बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले 5 दिनों से लगातार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इन 5 दिनों में इसके शेयरों में करीब 23 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। पिछले एक साल में शेयर करीब 38 प्रतिशत टूट चुका है, जबकि बीते छह महीनों में इसमें लगभग 32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

गिरावट के साथ-साथ शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी असामान्य रूप से उछाल देखने को मिली। दोपहर 12:30 बजे तक, NSE पर कंपनी के करीब 90 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिसका कुल टर्नओवर लगभग 440.78 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी की ओर से शेयर बाजारों को हाल फिलहाल में ऐसी कोई जानकारी नहीं भेजी गई है, जिसे इस गिरावट का सीधा कारण माना जा सके।

इस गिरावट के चलते कंपनी का मार्केट कैप अब घटकर करीब 5,736.07 करोड़ रुपये रह गया है। बता दें कि हाल ही में कंपनी के प्रमोटर्स ने खुले बाजार से 19,000 शेयर खरीदे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें