Get App

Stock in Focus: डिफेंस कंपनी को इंडियन एयरफोर्स से मिला ₹275 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: डिफेंस सेक्टर की कंपनी को इंडियन एयरफोर्स से 275 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। MiG-29 और LCA तेजस से जुड़ा यह प्रोजेक्ट ऑर्डर बुक और ग्रोथ आउटलुक को मजबूत करता है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 7:11 PM
Stock in Focus: डिफेंस कंपनी को इंडियन एयरफोर्स से मिला ₹275 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
Astra Microwave Products के शेयर गुरुवार, 8 जनवरी को NSE पर 1.77% की तेजी के साथ 1,005.20 रुपये पर बंद हुए।

Stock in Focus: डिफेंस कंपनी Astra Rafael Comsys Private Limited को इंडियन एयर फोर्स से 275.27 करोड़ रुपये (टैक्स सहित) का ऑर्डर मिला है। ये अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स और इजरायल की Rafael Advanced Defense Systems Ltd का जॉइंट वेंचर है। यह ऑर्डर विमानों में सॉफ्टवेयर के इंटीग्रेशन और इंस्टॉलेशन से जुड़ा हुआ है।

ऑर्डर में क्या-क्या शामिल है

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत MiG-29 फाइटर जेट्स में सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (SDR) का इंटीग्रेशन किया जाएगा। इसके साथ ही MiG-29 विमानों में नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशन (NCO) एप्लिकेशन भी इंस्टॉल की जाएगी।

इसके अलावा, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट LCA तेजस Mk-1A के लिए 24 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो की सप्लाई भी इसी ऑर्डर का हिस्सा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें