Get App

Stock in Focus: 16 जनवरी को दो वजहों से इस शेयर पर रहेगी नजर, रिजल्ट और एक महीने के शेयरों का लॉक-इन खत्म

Stock in Focus: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सबसे अधिक स्कीम मैनेज करने वाली इस कंपनी के शेयरों की पिछले महीने ही घरेलू स्टॉक में 20% प्रीमियम पर एंट्री हुई थी। एक कारोबारी दिन पहले 14 जनवरी को इसके शेयर दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे आने से पहले रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। अब 16 जनवरी को रिजल्ट के साथ-साथ एक महीने के शेयरों का लॉक-इन खत्म का असर इसकी चाल पर दिखेगा। आपके पास है यह शेयर?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 2:24 PM
Stock in Focus: 16 जनवरी को दो वजहों से इस शेयर पर रहेगी नजर, रिजल्ट और एक महीने के शेयरों का लॉक-इन खत्म
नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक ICICI Prudential AMC के करीब 70 लाख शेयर फ्री होने वाले हैं।

ICICI Prudential AMC Share Price: देश के सबसे बड़े एसेट मैनेजर्स में शुमार आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Prudential AMC) के शेयरों में 16 जनवरी को तेज हलचल दिख सकती है। इसकी वजह ये है कि इसके शेयरों के लिए एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन समाप्त हो रहा है। इसके चलते स्टॉक मार्केट खुलने पर कंपनी के शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। आज तो बीएमसी इलेक्शंस के चलते स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद है। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई पर यह 2.39% के उछाल के साथ ₹2735.55 पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में तो यह 2.91% उछलकर ₹2749.55 तक पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।

ICICI Prudential AMC के कितने शेयर होंगे फ्री?

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के करीब 70 लाख शेयर फ्री होने वाले हैं। यह कंपनी की कुल आउटस्टैंडिंग इक्विटी का करीब 1% है। हालांकि ध्यान दें कि शेयरहोल्डर लॉक-इन का मतलब ये नहीं है कि सभी शेयरों की बिक्री ही होने वाली है बल्कि इसका मतलब ये है कि अब शेयरहोल्डर्स चाहें तो मुनाफा बुक कर सकते हैं। जितने शेयरों का लॉक-इन खत्म हो रहा है, बुधवार के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से उनकी वैल्यू करीब ₹1910 करोड़ है।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें