Stock in Focus: सोमवार को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो केएनआर कंस्ट्रक्शंस के शेयरों पर खास नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि कंपनी को NHAI (नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से ₹1734 करोड़ का हाइब्रिड एन्यूटी मोड प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट का असर शेयरों की चाल पर भी दिख सकता है। अभी की बात करें तो शुक्रवार 27 मार्च 2026 को कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में बीएसई पर यह 4.94% की गिरावट के साथ ₹109.70 के भाव (KNR Constructions Share Price) पर बंद हुआ था। प्रोजेक्ट की बात करें तो यह तेलंगाना में है और इसमें कंपनी को NH(O) के तहत हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) में हैदराबाद-पणजी सेक्शन में गुडेबेलूर से महबूबनगर तक NH-167 पर 80 किमी का चार लेन बनाना है। कंपनी ने इसके बारे में 28 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी।
