Stock in Focus: सोलर सेक्टर की Pace Digitek Limited को रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे Bondada Engineering Limited से ₹375.7 करोड़ का घरेलू सोलर EPC ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Pace Digitek के लिए सोलर सेक्टर में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
