Stock market : AC से जुड़े शेयर इस वक्त हीट फेस कर रहे हैं। वो पूरी तरह से ठंडे पड़ गए हैं। दरअसल इस साल कम गरमी पड़ने से AC की बिक्री पर बुरा असर पड़ा है और इस वजह से शेयरों की जबरदस्त पिटाई हुई है। PG इलेक्ट्रोप्लास्ट और वोल्टास में भारी गिरावट इसी वजह से है। AC शेयर बाजार की गरमी किस तरह से झेल रहे हैं इसका एनालिसिस करते हैं।
AC शेयर की गरमी क्यों पड़ी ठंडी?
इस बार मॉनसून जल्दी आने से कम गरमी पड़ी है। इसके चलते वोल्टास और क्रॉप्टन कंज्यूमर के नतीजे कमजोर रहे हैं। PG इलेक्ट्रोप्लास्ट का गाइडेंस कमजोर रहा है। डीलरों के पास AC की हाई इन्वेंटरी पड़ी है। इसके चलते मैन्युफैक्चरर्स ने प्रोडक्शन घटाया है। इसके चलते AC शेयर फुल ठंडे पड़े हैं। 2025 में PG इलेक्ट्रोप्लास्ट में 53 फीसदी, वोल्टास में 35 फीसदी, ब्लूस्टार में 22 फीसदी, हैवेल्स में 12 फीसदी और अंबर में 12 फीसदी की गिरावट आई है। इस बार की कम गर्मी ने एसी शेयरों का पसीना निकाल दिया है। 2025 में EMIL 27 फीसदी और क्रॉम्टन कंज्यूमर 20 फीसदी टूटा है।
PG इलेक्ट्रोप्लास्ट में तो बड़ा ब्लास्ट हुआ है। ये शेयर 2 दिनों में 40 फीसदी टूटा है। प्रोमोटर OFS 740 रुपए के भाव पर आया है। स्टॉक के भाव ब्लॉकडील भाव से 33 फीसदी नीचे हैं। कंपनी ने अपना गाइडेंस भी घटा दिया है। प्रोडक्ट रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पहले 35 फीसदी था अब इसे घटा कर 17-21 फीसदी कर दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पहले 43 फीसदी था। अब इसे घटा कर 29 फीसदी कर दिया गया है। कंपनी का कुल रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पहले 30 फीसदी था अब इसे घटा कर 17-19 फीसदी कर दिया गया है। कुल ग्रुप रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पहले 33 फीसदी था। अब इसे घटा कर 21-23 फीसदी कर दिया गया है। कंपनी का कैपेक्स गाइडेंस पहले 800-900 करोड़ रुपए था। अब इसे घटा कर 700-750 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
VOLTAS के भी नतीजे कमजोर
वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में VOLTAS की आय 4,921 करोड़ रुपए रही थी। जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ये घटकर 3,938 करोड़ रुपए पर आ गई। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में VOLTAS का मुनाफा 334 करोड़ रुपए रहा था। जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ये घटकर 140 करोड़ रुपए पर आ गया। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में VOLTAS का एबिटडा 424 करोड़ रुपए रहा था। जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ये घटकर 178 करोड़ रुपए पर आ गया। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में VOLTAS का एबिटडा मार्जिन 8.6 फीसदी रहा था। जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ये घटकर 4.5 फीसदी पर आ गया। वोल्टास से ब्रोकरेज हुए भी उदास नजर आ रहे हैं। नोमुरा ने स्टॉक का नया टारगेट 1317 रुपए, CLSA ने 1170 रुपए और जेफरीज ने 1670 रुपए दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।