Get App

Stock market : AC से जुड़े शेयर पड़े ठंडे, PG इलेक्ट्रोप्लास्ट और वोल्टास में भारी गिरावट

Stock market : इस बार मॉनसून जल्दी आने से कम गरमी पड़ी है। इसके चलते वोल्टास और क्रॉप्टन कंज्यूमर के नतीजे कमजोर रहे हैं। PG इलेक्ट्रोप्लास्ट का गाइडेंस कमजोर रहा है। डीलरों के पास AC की हाई इन्वेंटरी पड़ी है। इसके चलते मैन्युफैक्चरर्स ने प्रोडक्शन घटाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2025 पर 3:37 PM
Stock market : AC से जुड़े शेयर पड़े ठंडे, PG इलेक्ट्रोप्लास्ट और वोल्टास में भारी गिरावट
वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में VOLTAS की आय 4,921 करोड़ रुपए रही थी। जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ये घटकर 3,938 करोड़ रुपए पर आ गई

Stock market : AC से जुड़े शेयर इस वक्त हीट फेस कर रहे हैंवो पूरी तरह से ठंडे पड़ गए हैंदरअसल इस साल कम गरमी पड़ने से AC की बिक्री पर बुरा असर पड़ा है और इस वजह से शेयरों की जबरदस्त पिटाई हुई हैPG इलेक्ट्रोप्लास्ट और वोल्टास में भारी गिरावट इसी वजह से हैAC शेयर बाजार की गरमी किस तरह से झेल रहे हैं इसका एनालिसिस करते हैं।

AC शेयर की गरमी क्यों पड़ी ठंडी?

इस बार मॉनसून जल्दी आने से कम गरमी पड़ी है। इसके चलते वोल्टास और क्रॉप्टन कंज्यूमर के नतीजे कमजोर रहे हैं। PG इलेक्ट्रोप्लास्ट का गाइडेंस कमजोर रहा है। डीलरों के पास AC की हाई इन्वेंटरी पड़ी है। इसके चलते मैन्युफैक्चरर्स ने प्रोडक्शन घटाया है। इसके चलते AC शेयर फुल ठंडे पड़े हैं। 2025 में PG इलेक्ट्रोप्लास्ट में 53 फीसदी, वोल्टास में 35 फीसदी, ब्लूस्टार में 22 फीसदी, हैवेल्स में 12 फीसदी और अंबर में 12 फीसदी की गिरावट आई है। इस बार की कम गर्मी ने एसी शेयरों का पसीना निकाल दिया है। 2025 में EMIL 27 फीसदी और क्रॉम्टन कंज्यूमर 20 फीसदी टूटा है।

PG इलेक्ट्रोप्लास्ट में तो बड़ा ब्लास्ट हुआ हैये शेयर 2 दिनों में 40 फीसदी टूटा हैप्रोमोटर OFS 740 रुपए के भाव पर आया है। स्टॉक के भाव ब्लॉकडील भाव से 33 फीसदी नीचे हैं। कंपनी ने अपना गाइडेंस भी घटा दिया है। प्रोडक्ट रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पहले 35 फीसदी था अब इसे घटा कर 17-21 फीसदी कर दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पहले 43 फीसदी था। अब इसे घटा कर 29 फीसदी कर दिया गया है। कंपनी का कुल रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पहले 30 फीसदी था अब इसे घटा कर 17-19 फीसदी कर दिया गया है। कुल ग्रुप रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पहले 33 फीसदी था। अब इसे घटा कर 21-23 फीसदी कर दिया गया है। कंपनी का कैपेक्स गाइडेंस पहले 800-900 करोड़ रुपए था। अब इसे घटा कर 700-750 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें