बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इस बाजार में अब FIIs की एल्गो मशीन चल रही है। इंडेक्स में एक गेम रोज हो रहा है। शुक्रवार को कैश और स्टॉक फ्यूचर्स में बड़ी खरीदारी हुई। कल कैश में छोटी बिकवाली लेकिन स्टॉक फ्यूचर्स में बड़ी बिकवाली हुई। उतार-चढ़ाव से घबराना नहीं है लेकिन उसमें फंसना भी नहीं है। जो लोग बड़े खिलाड़ियों के मूव को सही बता रहे हैं उन्हें करने दीजिए। फैसला आपका है, आखिर पैसा आपका है।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि दिल पर हाथ रखकर बताइये, क्या आपने इंडेक्स में पैसा बनाया है?जबरदस्ती थोड़ी है कि इंडेक्स में ही पैसा बनाना है। शेयरों में अच्छे ट्रेड मिल रहे हैं, उनको पकड़ने की कोशिश कीजिए। इंडेक्स में भी जल्द ही आपको ट्रेंडिंग मूव मिलेंगे। फिलहाल ये 24,300-24,800 का जोन फंसने वाला है।
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की नजर अब होगी FOMC की बैठक पर होगी। आज बैठक की शुरुआत, फैसला कल रात आएगा। आज और कल निफ्टी शायद एक रेंज में volatile रहे। कल दोपहर को एक बड़े मूव की संभावना रहेगी। आज पूरे दिन और कल पहले हाफ में काफी सतर्क रहें। किसी भी बड़े मूव को एक ट्रेंड समझने की गलती नहीं करें। शुक्रवार को क्या था ट्रेंड? पहले टूटा और फिर बड़ी रैली बनी? और कल क्या था ट्रेंड? निफ्टी दिन के निचले स्तरों पर और मिडकैप दिन के हाई पर बंद हुआ। ये बाजार छोटी अवधि में FIIs का व्यवहार भांपेगा। रिटेल का भरोसा लौटा, स्मॉलकैप में दिखाई दे रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में शानदार आउटपरफॉर्मेंस है।
बाजार में कहां तलाशें मौके?
अनुज सिंघल ने कहा कि सरकारी खर्च में बढ़ोतरी सबसे बड़ी थीम रही है। महाराष्ट्र चुनाव के बाद ही बड़ी थीम कैपेक्स रही है । डिफेंस, रेलवे शेयरों में बड़ी तेजी वापस लौटी है। महाराष्ट्र चुनाव के बाद डिफेंस, रेलवे शेयर 10-20% दौड़े है। PLI से जुड़ी कंपनियों में डिक्सन हमारा सबसे पसंदीदा शेयर है। इस महीने डिक्सन 25% चला है। F&O में जुड़े नए शेयर, न्यू एज शेयर दूसरी बड़ी थीम है। इस महीने स्विगी 27% दौड़ा, Paytm भी 12% ऊपर है। अगली थीम जो काम कर रही है वो है मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट कंपनियां है। ओबरॉय, लोढा, गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अच्छा रिटर्न दिया है। इस सभी थीम में अगले दो हफ्ते और पैसा बनने की उम्मीद है।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का 20 DEMA अब बढ़कर 24,425 पर आया। 24,300 के नीचे बंद हुए तो निफ्टी का ट्रेंड निगेटिव होगा। पहला सपोर्ट 24,550 (10 DEMA)पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,425 (20 DEMA) पर है। अकेला रजिस्टेंस24,700-24,850 (हाल का हाई, कॉल राइटर्स का जोन) पर है। 24,850 के ऊपर तेजी से 25,000-25,050 पर जा सकते हैं। 9:45 am तक कोई भी ट्रेड लेने से बचें। इसके बाद मजबूती दिखे तो खरीदें, कमजोरी दिखे तो बेचें। दोनों तरफ के ट्रेड में 50-60 अंकों का सख्त SL रखें।
निफ्टी बैंक अब भी पोजीशनल लॉन्ग है। पहला सपोर्ट 53,150 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 52,750 (20 DEMA)पर है। पहला रजिस्टेंस 53,800-54,000 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 54,400-54,500 (All-time high) पर है। HDFC बैंक, ICICI बैंक की चाल पर निफ्टी बैंक की चाल निर्भर है। FII की खरीदारी और बिकवाली पर बड़े मूव आ सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।