बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इस बाजार में अब FIIs की एल्गो मशीन चल रही है। इंडेक्स में एक गेम रोज हो रहा है। शुक्रवार को कैश और स्टॉक फ्यूचर्स में बड़ी खरीदारी हुई। कल कैश में छोटी बिकवाली लेकिन स्टॉक फ्यूचर्स में बड़ी बिकवाली हुई। उतार-चढ़ाव से घबराना नहीं है लेकिन उसमें फंसना भी नहीं है। जो लोग बड़े खिलाड़ियों के मूव को सही बता रहे हैं उन्हें करने दीजिए। फैसला आपका है, आखिर पैसा आपका है।
