Get App

Stock market : कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर जीएसटी कट को लेकर ब्रोकरेज बुलिश, जानिए किन शेयरों पर है उनकी नजर

Stock market : कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर जीएसटी कट को लेकर CLSA काफी बुलिश है। FMCG प्रोडक्ट पर दरें 12-18% से घटकर 5% की गई हैं। टूथपेस्ट, साबुन और फूड आइटम पर अब 5% GST लगेगा। सरकार के इस कदम से आगे कंज्यूमर कीमतों में 6-11% कटौती की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2025 पर 10:13 AM
Stock market : कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर जीएसटी कट को लेकर ब्रोकरेज बुलिश, जानिए किन शेयरों पर है उनकी नजर
मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि GST कटौती से कंज्यूमर कंपनियों का फायदा होगा। इससे ब्रिटानिया, नेस्ले, टाटा कंज्यूमर को ज्यादा फायदा मिलेगा

GST reform : ग्रोथ को रफ्तार देनें के लिए GST में बड़ा रिफॉर्म किया गया है। 21वीं सदी के सबसे बड़े टैक्स रिफॉर्म के तहत अब देश में सिर्फ 2 बड़े GST स्लैब 5% और 18% होंगे। 12% और 28% दोनों GST स्लैब अब खत्म कर दिए गए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 28% GST का खत्म होना सबसे बड़ा पॉजिटिव कदम है। रोजमर्रा की चीजें 5% GST स्लैब में आएंगी। अब 12% और 18% GST वाले आइटम्स पर 5% GST लगेगा। AC, TV और 350 CC मोटरसाइकिल पर 18% GST लगेगा। सिन गुड्स,सुपर लक्जरी गुड्स पर 40% स्पेशल GST लगेगा। एग्री सेक्टर से जुड़े सभी आइटम्स 5% GST लगेगा।

कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर जीएसटी कट को लेकर CLSA बुलिश

कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर जीएसटी कट को लेकर CLSA काफी बुलिश है। CLSA का कहना है कि GST काउंसिल से दो दरों 5% और 18% की मंजूरी मिली है। GST काउंसिल की नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी । FMCG प्रोडक्ट पर दरें 12-18% से घटकर 5% की गई हैं। टूथपेस्ट, साबुन और फूड आइटम पर अब 5% GST लगेगा। सरकार के इस कदम से आगे कंज्यूमर कीमतों में 6-11% कटौती की उम्मीद है। इससे ब्रिटानिया और कोलगेट को सबसे ज्यादा फायदा संभव है। QSR और एल्कोहल बेवरेजेज को ITC घटने से फायदा होगा।

कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर जीएसटी कट के बाद मॉर्गन स्टेनली की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें