होटल शेयरों को लेकर काफी बुलिश, अब सरकारी कंपनियों के शेयरों में सतर्क रहने की जरूरत : गौतम त्रिवेदी

Stock market : गौतम ने कहा कि इन शेयरों में काफी तेजी आई है। लेकिन इस लेवल से अब सरकारी कंपनियों के शेयरों में सतर्क रहने की जरूरत है। टूरिज्म बढ़ने से होटल इंडस्ट्री को फायदा हो रहा है। देश में धार्मिक के साथ-साथ दूसरे पर्यटन में भी जोरदार तेजी आएगी

अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका में हो रही इकोनॉमिक रिकवरी और भारतीय इकोनॉमी की मजबूती को देखते हुए लगता है कि मेटल की कीमतों में तेजी आ सकती है। ग्लोबल मंदी का खतरा टलने से मेटल को फायदा होगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    BIG MARKET VOICE में सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े हैं Nepean Capital के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर गौतम त्रिवेदी। फाइनेंशियल इंडस्ट्री का 26 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले गौतम को भारतीय और एशियन फाइनेंशियल मार्केट की अच्छी समझ है। गौतम रेलिगेयर कैपिटल मार्केट्स के CEO भी रह चुके हैं। इनको गोल्डमैन सैक्स इंडिया के साथ काम करने का भी अनुभव है। ये DSP Merrill Lynch, CLSA Asia के साथ भी काम कर चुके हैं। गौतम Reliance Ind की M&A टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। आइये जानते हैं कि बाजार को लेकर उनका क्या नजरिया है।

    होटल शेयरों को लेकर काफी बुलिश, अब सरकारी कंपनियों के शेयरों में सतर्क रहने की जरूरत

    होटल सेक्टर पर बात करते हुए गौतम ने कहा कि आगे इस सेक्टर में और तेजी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि वे हाल ही में अयोध्या गए थे। अयोध्या में लगातार नए होटल खुल रहे हैं। टूरिज्म बढ़ने से होटल इंडस्ट्री को फायदा हो रहा है। देश में धार्मिक के साथ-साथ दूसरे पर्यटन में भी जोरदार तेजी आएगी। देश में होटल रेट्स बढ़ रहे हैं। इंडियन होटल्स के नतीजे देखें तो पता चलता है कि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 23 फीसदी बढ़ गई। एवरेज रूम रेट 40 फीसदी बढ़ गई। वहीं, एक्युपैंसी 70 फीसदी बढ़ गई। ये इंडिया की सबसे बड़ी होटल कंपनी है लेकिन इसका असर भारत की दूसरी होटल कंपनियों पर भी देखने को मिलेगा। गौतम ने कहा कि वे होटल शेयरों को लेकर काफी बुलिश हैं।


    अब सरकारी कंपनियों के शेयरों में सतर्क रहने की जरूरत

    पीएसयू शेयरों पर बात करते हुए गौतम ने कहा कि इन शेयरों में काफी तेजी आई है। लेकिन इस लेवल से अब सरकारी कंपनियों के शेयरों में सतर्क रहने की जरूरत है। डिफेंस में संभावनाएं काफी ज्यादा हैं लेकिन इनके वैल्यूएशन महंगे दिख रहे हैं। पीएसयू में पिछले दो साल में जो रैली दिखी है वो अभूतपूर्व है। अगर सरकार को वित्तीय घाटे को कम करना है तो सरकारी कंपनियों में विनिवेश के लिए ये सबसे अच्छा मौका है।

    Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, JSW Steel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    ग्लोबल मंदी का खतरा टलने से मेटल को फायदा

    मेटल स्पेस पर बात करते हुए गौतम ने बताया कि वे मेटल्स और सिक्लिकल्स में निवेश नहीं करते। हालांकि मंदी का खतरा टल गया है। लेकिन अमेरिका में हो रही इकोनॉमिक रिकवरी और भारतीय इकोनॉमी की मजबूती को देखते हुए लगता है कि मेटल की कीमतों में तेजी आ सकती है। ग्लोबल मंदी का खतरा टलने से मेटल को फायदा होगा।

    रियल्टी सेक्टर में तेजी जारी रहने की उम्मीद

    गौतम ने इस बातचीत में आगे कहा कि सरकारी कैपेक्स बढ़ने से कैपिटल गुड्स कंपनियों को फायदा होगा। B2G (बिजनेस टू गवर्नमेंट) श्रेणी की कैपिटल गुड्स कंपनियां बेहतर ग्रोथ करती दिखेंगी। रियल्टी सेक्टर में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।