Share Market Today: शेयर बाजार में आज 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन भी तबाही जारी रही। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 8वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक झटके में करीब 7 लाख करोड़ रुपये कम हो गई। सबसे अधिक नुकसान स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडैक्स 3.54 फीसदी गिरकर बंद हुए। यहां तक निफ्टी के सभी 13 सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में रहे। पावर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, यूटिलिटी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 2 फीसदी से भी अधिक टूटकर बंद हुए।
