Share Market Close: लगातार 2 दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 8 फरवरी को तेजी लौटी। सेंसेक्स जहां 377 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी वापस 17,850 के पार पहुंच गया। बाजार में आज तेजी की एक मुख्य वजह आरबीआई (RBI) की ओर से अनुमानों के मुताबिक ब्याज दरों में बढ़ोतरी करना रहा। RBI ने रेपो रेट को 0.25 फीसदी बढ़ाया है। इसके अलावा अडानी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में भी आज तेजी का रुख रहा। BSE का मिडकैप शेयरों का इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.76 फीसदी की तेजी रही। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी कमोडिटीड और सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में दिखी। इस तेजी के चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.64 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
