Share Market Close: कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन निवेशकों के लिए राहत भरा रहा। शेयर बाजार में मजबूती के बीच आज उन्होंने करीब 82 हजार करोड़ कमाए। सेंसेक्स जहां 900 अंकों से अधिक की उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी वापस 17,800 के पार जाकर बंद हुआ। बैंक निफ्टी आज 2 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ। सेक्टोरेल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों का इंडेक्स सबसे अधिक करीब 2.5 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं फाइनेंशिल सर्विसेज, टेलीकम्युनिकेशंस, और ऑटो शेयर भी आज तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलपैक इंडेक्स आज भी लाल निशान में बंद हुए।
