Get App

Stock market : बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, मेहता इक्विटीज रियांक अरोड़ा से जानें कमाई की रणनीति

Nifty trading : रियांक का कहना है कि निफ्टी को 25,900 पर तत्काल सपोर्ट है, जबकि 25,800 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। ऊपर की ओर रजिस्टेंस 26,000 पर है। इसके बाद अगली बाधा 26,200 पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2024 पर 10:59 AM
Stock market : बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, मेहता इक्विटीज रियांक अरोड़ा से जानें कमाई की रणनीति
बैंक निफ्टी को 53,750 पर तत्काल सपोर्ट और 53,500 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। ऊपर की ओर इसके लिए 54,200 पर पहला और 54,500 पर अगला रजिस्टेंस है

Market today : बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों छोटी रेंज में कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप शेयरों में आज थोड़ी मुनाफावसूली आई है। मेटल शेयरों में आज लगातार चौथे दिन अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। NALCO 4 फीसदी उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही वेदांता, हिंडाल्को और NMDC भी 2-3 फीसदी ऊपर हैं। वहीं सरकारी बैंक, FMCG और रियल्टी में थोड़ी कमजोरी आई है। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में कैसे होगी कमाई।

मेहता इक्विटीज के तकनीकी विश्लेषक रियांक अरोड़ा की राय

निफ्टी पर रियांक की राय

रियांक का कहना है कि निफ्टी को 25,900 पर तत्काल सपोर्ट है, जबकि 25,800 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। ऊपर की ओर रजिस्टेंस 26,000 पर है। इसके बाद अगली बाधा 26,200 पर है। सूचकांक में तेजी के संकेत कायम हैं। ट्रेडर्स को 26,000 और 26,200 की संभावित तेजी के लिए 25,900 के स्तर के निकट पुलबैक पर खरीदारी करने की सलाह दी जाती है। नीचे की ओर जोखिम से निपटने लिए 25,800 पर सख्त स्टॉप-लॉस की सिफारिश होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें