Stock Market Crash: Sensex में 800 अंकों की गिरावट, ₹2 लाख करोड़ साफ, Nifty आया 23300 के नीचे

Stock Market Crash: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की कमजोर शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गई। जानिए मार्केट पर आज सबसे अधिक दबाव कौन से सेक्टर्स डाल रहे हैं

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 9:36 AM
एक कारोबारी दिन पहले 2 जून को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 382.50 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 74,649.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 100.95 प्वाइंट्स यानी 0.43% के उछाल के साथ 23,483.55 पर बंद हुआ था। आज ये गिरावट के साथ खुले हैं।

Stock Market Crash: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में आज कमजोर शुरुआत हुई। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर कच्चा तेल उबला तो इसकी आंच मार्केट पर भी पड़ी। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स फिसल गया तो निफ्टी भी 23300 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स दबाव में हैं। निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है। सेक्टरवाइज बात करें तो सिर्फ निफ्टी मेटल ही फिलहाल ग्रीन है लेकिन लगभग फ्लैट। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी आईटी 3% से अधिक टूट गया है तो निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी रियल्टी में भी 1-1% से अधिक की गिरावट है। ओवरऑल इस दबाव में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:30 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 789.19 प्वाइंट्स यानी 1.06% की फिसलन के साथ 73,860.65 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 215.35 प्वाइंट्स यानी 0.92% की गिरावट के साथ 23,268.20 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 816.09 प्वाइंट्स गिरकर 73,833.75 और निफ्टी 218.30 प्वाइंट्स फिसलकर 23,265.25 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹2.46 लाख करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 02 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,62,02,704.835 करोड़ था। आज यानी 03 जून 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,59,56,542.91 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹2,46,161.925 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के सिर्फ 3 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें शुरुआती कारोबार में सिर्फ तीन ही स्टॉक्स- अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और टाटा स्टील ही फिलहाल ग्रीन जोन में हैं। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट टीसीएस, एचसीएलटेक और टेक महिंद्रा में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 123

51 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर फिलहाल 2624 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1082 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1408 में गिरावट का रुझान है और 134 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 51 शेयर एक साल के हाई और 20 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 73 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 59 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 142

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।