Stock Market Crash: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में आज कमजोर शुरुआत हुई। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर कच्चा तेल उबला तो इसकी आंच मार्केट पर भी पड़ी। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स फिसल गया तो निफ्टी भी 23300 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स दबाव में हैं। निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है। सेक्टरवाइज बात करें तो सिर्फ निफ्टी मेटल ही फिलहाल ग्रीन है लेकिन लगभग फ्लैट। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी आईटी 3% से अधिक टूट गया है तो निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी रियल्टी में भी 1-1% से अधिक की गिरावट है। ओवरऑल इस दबाव में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गई है।
