Stock Market cues : आज के लिए 23800 का स्तर काफी अहम, यह लेवल टूटने पर 23500 तक की गिरावट मुमकिन

Market cues : आज के लिए 23,800 का स्तर काफी अहम होगा। अगर कंसोलिडेशन के दौरान निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर आने वाले सत्रों में इसमें 24,000-24,100 का लेवल देखने को मिल सकता। हालांकि,अगर निफ्टी इस लेवल को बचाए रखने में सफल नहीं होता तो इंडेक्स में गिरावट बढ़ सकती है और यह 23,500 के स्तर तक फिसल सकता है

अपडेटेड May 12, 2026 पर 7:57 AM
Story continues below Advertisement
Market cues :मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX सोमवार को 10.17 प्रतिशत बढ़कर 18.55 के स्तर पर पहुंच गया,जिससे तेजड़ियों की चिंता बढ़ गई है

Stock Market cues: कल Nifty 50 बिकवाली के दबाव के आगे झुक गया। 11 मई को इसमें 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई और लगातार तीसरे सत्र में इसकी कमजोरी जारी रही। हालांकि इसने 23,800-24,500 की ट्रेडिंग रेंज के निचले स्तर को बचाए रखा। इंडेक्स के सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड करने के कारण मंदड़ियों को मजबूती मिली। जबकि मोमेंटम इंडिकेटर्स में एक नेगेटिव क्रॉसओवर देखने को मिला। ट्रेडर्स US-ईरान डील से जुड़े आगे के घटनाक्रमों पर लगातार बनाए नजर रखेंगे।

बाजार जानकारों का कहना है कि आज के लिए 23,800 का स्तर काफी अहम होगा। अगर कंसोलिडेशन के दौरान निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर आने वाले सत्रों में इसमें 24,000-24,100 का लेवल देखने को मिल सकता। हालांकि,अगर निफ्टी इस लेवल को बचाए रखने में सफल नहीं होता तो इंडेक्स में गिरावट बढ़ सकती है और यह 23,500 के स्तर तक फिसल सकता है। यह लेवल निफ्टी के लिए अगल अहम सपोर्ट है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,795, 23,748 और 23,672

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,947, 23,993 और 24,069

स्पेशल फॉर्मेशन : Nifty 50 ने गैप-डाउन ओपनिंग के बाद डेली टाइमफ्रेम पर एक बड़ी बेयरिश कैंडल बनाई,जिससे यह संकेत मिला कि मंदड़िए अब कंट्रोल हासिल कर रहे हैं। शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर ट्रेंड कर रहे थे और इंडेक्स अप्रैल की रैली के 23.6 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट से काफी नीचे गिर गया,जो आगे और कमजोरी आने का संकेत है। RSI गिरकर 46.11 पर आ गया,जबकि MACD ने एक'बेयरिश क्रॉसओवर'दिखाया। इसके साथ ही 2 अप्रैल के बाद पहली बार हिस्टोग्राम बार लाल हो गया। ये सभी कारक बाजार की गति के कमजोर पड़ने और'बेयरिश सेंटिमेंट'(मंदी के रुझान)के बढ़ने का संकेत दे रहे हैं।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 54,846, 54,998 और 55,243

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 54,356, 54,204 और 53,959

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 55,809, 57,195

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 53,687, 52,798

स्पेशल फॉर्मेशन : Nifty Bank औसत से ज़्यादा वॉल्यूम के साथ 1.57 प्रतिशत गिर गया। नेगेटिव शुरुआत के बाद लगातार दूसरे सेशन में भी इसकी गिरावट जारी रही। बैंकिंग इंडेक्स ने डेली टाइमफ्रेम पर एक लाल कैंडल बनाई और सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे रहा। इंडेक्स अप्रैल की रैली के 23.6 प्रतिशत और 38.2 प्रतिशत,दोनों फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल से नीचे ट्रेड करता रहा।

RSI घटकर 43.74 पर आ गया,जबकि MACD सिग्नल और जीरो दोनों लाइनों से नीचे बना रहा। साथ ही हिस्टोग्राम के लाल बार में और विस्तार देखने को मिला। ये सभी संकेत बैंकिंग इंडेक्स में लगातार कमजोरी और बने हुए बेयरिश मोमेंटम की ओर इशारा करते हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1211052026

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX सोमवार को 10.17 प्रतिशत बढ़कर 18.55 के स्तर पर पहुंच गया,जिससे तेजड़ियों की चिंता बढ़ गई है। अगर यह 20 के स्तर से ऊपर चला जाता है,तो इनके के लिए बड़े जोखिम पैदा हो सकते हैं। वहीं,तेजड़ियों को अपनी पकड़ फिर से मज़बूत करने के लिए इसका 17 के स्तर से नीचे गिरना जरूरी है।

Asian Market: ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत, एशिया बाजार में मिला-जुला कारोबार, क्रूड में बढ़त

पुट कॉल रेशियो

बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 11 मई को गिरकर 0.76 पर आ गया,जबकि पिछले सत्र में यह 0.93 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: SAIL

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।