शेयर मार्केट इतना गिरेगा, सोचा ना था! सिर्फ 6 घंटे में डूब गए 8.82 लाख करोड़ रुपए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 28 फरवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों क्रैश कर गए। ग्लोबल ट्रेड वार की आशंका और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 8.82 लाख करोड़ रुपये डूब गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,420 अंक गिरकर 73,192.35 पर बंद हुआ

अपडेटेड Mar 01, 2025 पर 8:50 AM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 384.28 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 28 फरवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों क्रैश कर गए। ग्लोबल ट्रेड वार की आशंका और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,420 अंक गिरकर 73,192.35 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 418 अंक या 1.86 फीसदी का गोता लगाकर 22,126.35 के स्तर पर बंद हुआ। गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 8.82 लाख करोड़ रुपये डूब गया। इसके साथ ही निफ्टी ने अब गिरावट के मामलों में 29 सालों का नया रिकॉर्ड बना लिया है।

1996 के बाद यह पहली बार है, जब निफ्टी लगातार 5वें महीने गिरावट के साथ बंद हुआ है। इस बीच बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज 2 फीसदी से अधिक टूट गए। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। आईटी और टेलीकॉम इंडेक्स तो 4 फीसदी से अधिक टूट गए। एनवीडिया के अनुमान से कम नतीजों और अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी की आशंका ने आईटी सेक्टर के सेंटीमेंट को हिलाकर रख दिया है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,414.33 अंक या 1.90 फीसदी की गिरावट के साथ 73,198.10 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 420.35 अंक या 1.86 फीसदी टूटकर 22,124.70 के स्तर पर बंद हुआ।


निवेशकों के ₹8.82 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 28 फरवरी को घटकर 384.28 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 27 फरवरी को 393.10 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8.82 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 8.82 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट इतनी तेज थी कि सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर 7.02 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 4.18 फीसदी से लेकर 6.38% तक की गिरावट देखी गई।

वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स का सिर्फ एक शेयर, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) आज 1.79 फीसदी की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex170f

3,218 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,082 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 774 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,218 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 90 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 51 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 908 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex170

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Stock Market Crash: शेयर बाजार इन 4 कारणों से हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।