Stock market: शेयर बाजार में लगातार छठवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 122 अंक टूटा, मार्केट-कैप ₹1 लाख करोड़ हुआ कम

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार 11 फरवरी को भी हाहाकार जारी रहा। सेंसेक्स 1,018 गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी टूटकर 23,100 के नीचे चला गया। इसके चलते शेयर बाजार में निवेशकों के आज करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये डूब गए। यह लगातार पांचवां दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इन 5 दिनों में सेंसेक्स करीब 2300 लुढ़क चुका है

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 4:03 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 407.48 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 12 फरवरी को लगातार छठवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स दिन के कारोबार में 900 अंकों तक टूट गया था। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी देखी गई और अंत में यह 122 अंक गिरकर बंद हुआ। निफ्टी ने भी दिन के कारोबार में 22,800 का स्तर तोड़ दिया था, लेकिन कारोबार के अंत में यह 23,000 के ऊपर बंद हुआ। इसके चलते बीएसई लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये घट गई। छोटे और मझोले शेयरों में भी ऊंचे वैल्यूएशन की चिंता के बीच बिकवाली जारी रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंजेक्स करीब आधा फीसदी टूटकर बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान रियल्टी शेयरों में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 122.52 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 76,171.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 26.55 अंक या 0.12 फीसदी लुढ़ककर 23,045.25 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹1.04 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 12 फरवरी को घटकर 407.48 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 11 फरवरी को 408.52 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.04 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.04 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) के शेयरों में 2.64 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) के शेयर 1.35 फीसदी से लेकर 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 16 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 2.78 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं आईटीसी (ITC), पावर ग्रिड (Power Grid), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में 1.52 फीसदी से लेकर 2.14% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex159f

2,418 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,097 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,554 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,418 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 94 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 45 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 721 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex159

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- 6 दिन में ₹24 लाख करोड़ डूबे! रुला रही शेयर बाजार की यह गिरावट, एक्सपर्ट्स से जानें कब आएगी तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।