Stock Market Gain: सेंसेक्स 719 अंक उछला, निफ्टी गया 25300 के पार; 3 कारणों से बाजार गुलजार

Stock Market Gain: शुक्रवार को सेंसेक्स 318.56 अंक गिरकर 81,592.45 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 155.05 अंक टूटकर 25,144.30 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5,736.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

अपडेटेड Nov 16, 2026 पर 10:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विदेशी निवेशकों ने नवंबर के पहले 15 दिनों में भारतीय इक्विटी में जोरदार वापसी की है।

शेयर बाजार में 16 नवंबर को अच्छी तेजी दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की। उसके बाद सेंसेक्स पिछले क्लोजिंग प्राइस से 719.2 अंक तक उछला और 82,311.65 के हाई तक गया। निफ्टी भी पिछले बंद भाव से 193.3 अंक तक चढ़कर 25,337.60 के हाई तक गया। शुक्रवार, 13 नवंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। 3 कारोबारी सत्रों में तेजी दर्ज करने के बाद सेंसेक्स 318.56 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 81,592.45 पर बंद हुआ था।

निफ्टी भी 155.05 अंक या 0.61 प्रतिशत टूटकर 25,144.30 पर बंद हुआ था। BSE मिडकैप सिलेक्ट सूचकांक में 0.09 प्रतिशत और स्मॉलकैप सिलेक्ट सूचकांक में 0.02 प्रतिशत की बढ़त रही। आइए जानते हैं Stock Market में सोमवार को आई तेजी के अहम कारण...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट


कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को भी गिरावट है, लेकिन यह बहुत ज्यादा नहीं है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.57% गिरकर 95.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 0.27% गिरकर 88.31 डॉलर पर है। गिरावट की वजह यह उम्मीद है कि बाजार में तेल की आपूर्ति जरूरत से ज्यादा हो सकती है। दरअसल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए मध्य पूर्व की ओर से होने वाली तेल की शिपमेंट अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने से पहले वाले स्तर पर वापस आ गई है। इसके अलावा, अक्टूबर में चीन की रिफाइनरियों में ऑयल प्रोसेसिंग (थ्रूपुट) कम है, जो कच्चे तेल की मांग में कमी का संकेत देता है।

Short Term Stocks: इन 4 शेयरों में दिखा ब्रेकआउट, शॉर्ट-टर्म में एक्सपर्ट्स ने दिया 21% तक तेजी का टारगेट

FII का मजबूत निवेश

लगातार दो महीनों तक सेलिंग के बाद, विदेशी निवेशकों ने नवंबर के पहले 15 दिनों में भारतीय इक्विटी में जोरदार वापसी की है। इस दौरान उन्होंने 84,290 करोड़ रुपये का निवेश किया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5,736.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

US फ्यूचर्स में तेजी

एशियाई कारोबार के दौरान US इक्विटी फ्यूचर्स में हल्की तेजी देखी गई। S&P 500 फ्यूचर्स में 0.3% की बढ़त दिखी, जबकि नैस्डैक (Nasdaq) फ्यूचर्स 0.5 प्रतिशत चढ़े।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।