Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते भी ट्रेडिंग कम दिनों की रहने वाली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 14 अप्रैल को डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती के मौके पर बंद रहेंगे। पिछले हफ्ते भी बाजार में दो दिन की छुट्टी रही थी, क्योंकि गुड फ्राइडे और महावीर जयंती के चलते ट्रेडिंग नहीं हुई थी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) अंबेडकर जयंती पर सुबह के सत्र में बंद रहेगा, लेकिन शाम को ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी। वहीं, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन यानी सुबह और शाम दोनों सत्रों में बंद रहेगा।
2026 में कितनी हैं बाजार की छुट्टियां
साल 2026 में कुल 16 ट्रेडिंग छुट्टियां तय हैं। इनमें से 6 छुट्टियां पहले ही हो चुकी हैं। अंबेडकर जयंती के बाद अब पूरे साल में 9 छुट्टियां और बाकी हैं।
आगे कब-कब बंद रहेगा बाजार
अंबेडकर जयंती के बाद बाजार इन तारीखों पर बंद रहेगा:
वीकेंड पर पड़ने वाली छुट्टियां
साल 2026 में कुछ छुट्टियां वीकेंड पर पड़ रही हैं, इसलिए उनका ट्रेडिंग पर असर नहीं पड़ेगा। इनमें महाशिवरात्रि (15 फरवरी), ईद-उल-फितर (21 मार्च), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और दिवाली (8 नवंबर) शामिल हैं।
इस साल दिवाली लक्ष्मी पूजन 8 नवंबर (रविवार) को है। इस दिन एक्सचेंज पर परंपरागत मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। यह सेशन करीब एक घंटे का होता है, जिसकी टाइमिंग बाद में बताई जाएगी।
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 50 करीब 2.05% टूटकर इंट्राडे में 23,555 तक पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स 2.16% गिरकर 75,868 पर आ गया। इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का फेल होना रहा।