Stock Market Holiday: क्रिसमस के मौके पर कल 25 दिसंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार? नए साल की छुट्टियां भी जानें

Stock Market Holiday: क्रिसमस के मौके पर निवेशकों के लिए एक जरूरी अपडेट है। स्टॉक एक्सचेंजों के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, गुरुवार 25 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। इस दिन देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 12:50 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market Holiday: नए साल 2026 में शेयर बाजार कुल 15 दिन बंद रहेंगे

Stock Market holiday: क्रिसमस के मौके पर निवेशकों के लिए एक जरूरी अपडेट है। स्टॉक एक्सचेंजों के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, गुरुवार 25 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। इस दिन देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा।

क्रिसमस की छुट्टी के चलते 25 दिसंबर को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLBs), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके अलावा, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी पूरे दिन बंद रहेगा। यानी सुबह और शाम, दोनों सत्रों में कारोबार नहीं होगा।

26 दिसंबर से फिर खुलेगा बाजार

शेयर बाजार के सभी सेगमेंट्स में दोबारा कारोबार शुक्रवार 26 दिसंबर को फिर से शुरू होगा। इस दिन बीएसई, एनएसई और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सामान्य रूप से काम करेंगे।


NSE ने जारी की 2026 की छुट्टियों की सूची

इस बीच, NSE ने नए साल 2026 के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट भी जारी कर दी है। साल 2026 में शेयर बाजार कुल 15 दिन बंद रहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इन 15 में से 5 छुट्टियां शुक्रवार या सोमवार को पड़ रही हैं, जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स को लॉन्ग वीकेंड का लाभ मिलेगा। इन छुट्टियों की शुरुआत सोमवार 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) से होगी।

NSE की ओर से जारी हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में शेयर मार्केट सिर्फ एक दिन 26 जनवरी को बंद रहेगा। इसके अलावा फरवरी में कोई ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है। वहीं मार्च, अप्रैल और मई में दो-दो दिन छुट्टियां रहेगी। जून में एक दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके बाद अगले दो महीने यानी जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं रहेगी।

शेयर मार्केट सितंबर में एक दिन बंद रहेगा। वहीं अक्टूबर और नवंबर में दो-दो दिन छुट्टियां रहेंगी। जबकि दिसंबर में सिर्फ एक दिन बाजार बंद रहेगा। नीचे दिए टेबल में छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं-

तारीख दिन छुट्टी
1 26 जनवरी, 2026 सोमवार गणतंत्र दिवस
2 3 मार्च, 2026 मंगलवार होली
3 26 मार्च, 2026 गुरुवार श्री राम नवमी
4 31 मार्च, 2026 मंगलवार श्री महावीर जयंती
5 3 अप्रैल, 2026 शुक्रवार गुड फ्राइडे
6 14 अप्रैल, 2026 मंगलवार डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती
7 1 मई, 2026 शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
8 28 मई, 2026 गुरुवार बकरी आईडी
9 26 जून, 2026 शुक्रवार मुहर्रम
10 14 सितंबर, 2026 सोमवार गणेश चतुर्थी
11 2 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
12 20 अक्टूबर, 2026 मंगलवार दशहरा
13 10 नवंबर, 2026 मंगलवार दिवाली – बलिप्रतिपदा
14 24 नवंबर, 2026 मंगलवार प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
15 25 दिसंबर, 2026 शुक्रवार क्रिसमस

बजट के दिन भी खुला रहेगा बाजार?

इसके अलावा अगले साल बजट के दिन एक विशेष ट्रेडिंग सेशन भी हो सकता है। 1 फरवरी 2026, रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने की संभावना है। बजट दिवस पर पिछले कई सालों से यह परंपरा रही है कि बाजार उस दिन शनिवार-रविवार होने पर भी खुले रहते हैं, ताकि निवेशक और संस्थागत निवेशक बजट के ऐलानों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें। ऐसे में इस दिन बाजार खुलने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें- Stocks News: रिन्यूएबल कंपनी को मिला ₹2,035 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 15% उछले

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।