Stock market holiday on Ram Navami: आज देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बुधवार 17 अप्रैल 2024 को राम नवमी के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। शेयर बाजार के कैलेंडर के मुताबिक राम नवमी के कारण स्टॉक मार्केट यानी BSE और NSE बंद रहेंगे। शेयर बाजार के अलावा कमोडिटी बाजार और करेंसी मार्केट भी बंद रहेगा। आज देश के ज्यादातर राज्यों में स्कूलों और दफ्तरों की भी छुट्टी है।
