Stock Market Insight: बाजार में सब ठीक है,पैसा बन रहा है,इस बाजार में सबसे बड़ा रिस्क है-रिस्क ना लेना
Stock Market Insight: अनुज सिंघल ने कहा हमारे बाजारों में शुक्रवार को बड़ा गैपडाउन हुआ था और उसके बाद रिकवरी आई। 23,902 शुक्रवार का लो था। अगर शुक्रवार के सेशन को अपवाद मानें तो 11 जून से हायर लोज बन रहे हैं। 11 जून का लो था 23,072 और कल का लो 24,073 था। यानी जब तक निफ्टी 24,036 के ऊपर है,अपट्रेंड मजबूत है और डाउनट्रेंड के लिए 23,902 के नीचे जाना जरूरी होगा
Market View:अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक मौके शानदार हैं,आज भी होंगे। बाजार के पसंदीदा सेक्टर्स जैसे डिफेंस में अच्छी तेजी है। इस बाजार में सबसे बड़ा रिस्क है-रिस्क ना लेना
Stock Market Insight: उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 24,100 के लेवल के आसपास है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT और मेटल इंडेक्स में लगभग 1-1% की गिरावट आई है,जबकि हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स में 1-1% की बढ़त दिख रही है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी सपाट कारोबार कर रहे हैं। 11.15 बजे के आसपास सेंसेक्स 32.49 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 77,061.58 पर और निफ्टी 17.45 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 24,085.45 पर दिख रहा था।
आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल?
बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में सब ठीक है,पैसा बन रहा है। बाजार में कोई भी गिरावट नहीं टिक रही है। बैंक निफ्टी बहुत शानदार मोमेंटम में है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी मजबूती है। इंडिया VIX भी कंफर्ट जोन में आ चुका है। पुट-कॉल रेश्यो भी 1 के नीचे है। FIIs की बिकवाली भी काफी कम हुई है और कल इंडेक्स फ्यूचर्स में खरीदारी लौटी है। पहले सपोर्ट पर आकर इंडेक्स बाउंस कर रहे हैं। मगर रजिस्टेंस लेवल्स के पास थोड़ा रुक भी रहे हैं। स्टॉक स्पेसिफिक मौके शानदार हैं,आज भी होंगे। बाजार के पसंदीदा सेक्टर्स जैसे डिफेंस में अच्छी तेजी है। इस बाजार में सबसे बड़ा रिस्क है, रिस्क ना लेना।
बाजार: क्या हुआ कल रात?
US-ईरान में बातचीत आगे बढ़ी है। जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान से बातचीत में काफी अच्छी प्रगति हुई है। बीच में कुछ धमकियां और शिकायतें भी हुई थीं। ईरान IAEA के सर्वे की शर्त को मान गया है। IAEA (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) ईरान में परमाणु हथियारों की जांच करेगा। यह ईरान के परमाणु हथियार खत्म करने में बड़ा कदम है। अंतिम समझौते के लिए अच्छी नींव तैयार हुई है। ईरानी एसेट डी-फ्रीज करने से US के किसानों को फायदा होगा। इससे ईरान के लोगों को खाना उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
पेट्रोलियम प्रतिबंधों पर ईरान को छूट पर US ट्रेजरी डिपार्टमेंट का बयान आया है। ईरान को 60 दिनों तक तेल बेचने की मंजूरी मिलेगी। US भी ईरानी क्रूड और पेट्रो प्रोडक्ट्स खरीद सकता है। ईरान को भुगतान अमेरिकी डॉलर में किया जा सकेगा। बिना रिन्यूअल के लाइसेंस 21 अगस्त को खत्म हो जाएगा। बता दें कि 1995 से US ने ईरान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा था। प्रतिबंधों से पहले ईरान 15 लाख BPD तेल एक्सपोर्ट कर रहा था। ईरान का ज्यादातर क्रूड चीन इंपोर्ट कर रहा था। केपर के मुताबिक शनिवार को 35 और रविवार को 17 जहाज स्ट्रेट से गुजरे।
नैस्डैक में तेज गिरावट क्यों?
नैस्डैक कल 5% से ज्यादा टूटा,यह साल का सबसे खराब दिन रहा। अल्फाबेट के 2 बड़े AI रिसर्चर्स नें कंपनी छोड़ दी है। दोनों रिसर्चर प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में जा रहे हैं। जेमिनी AI मॉडल्स के को-लीड करने वाले नोआम शाज़ीर (Noam Shazeer) OpenAI में जाएंगे। डीपमाइंड VP,John Jumper एंथ्रोपिक में जाएंगे। इसके चलते अल्फाबेट में भारी गिरावट दिखी।
यह शेयर लगातार फिसल रहा है। सोमवार को इसमें 16% की तेज गिरावट आई। लिस्टिंग के बाद के $225 के शिखर से यह शेयर 32% फिसला है। तीन दिनों में SpaceX का $600 बिलियन का मार्केट कैप साफ हो गया है। रिटेल निवेशकों ने पिछले सप्ताह सभी Mag7 से कहीं ज्यादा SpaceX के शेयर खरीदे। इन दिनों नैस्डैक की गिरावट को भारतीय IT कंपनियों के लिए पॉजिटिव माना जाता है। इसकी वजह ये है कि नैस्डैक में इन दिनों AI से संबंधित शेयरों का दबदबा है।
बाजार: अब कैसा है टेक्सचर?
हमारे बाजारों में शुक्रवार को बड़ा गैपडाउन हुआ था और उसके बाद रिकवरी आई। 23,902 शुक्रवार का लो था। अगर शुक्रवार के सेशन को अपवाद मानें तो 11 जून से हायर लोज बन रहे हैं। 11 जून का लो था 23,072 और कल का लो 24,073 था। यानी जब तक निफ्टी 24,036 के ऊपर है,अपट्रेंड मजबूत है और डाउनट्रेंड के लिए 23,902 के नीचे जाना जरूरी होगा। जब तक ये लेवल्स सुरक्षित हैं,टेक्सचर 'Buy On Dips'का ही रहेगा। बाजार में बैंक और RIL ने लीडरशिप के संकेत दिखाए हैं।
शुक्रवार के लो से निफ्टी IT ने शानदार बाउंस दिखाया है। शुक्रवार को गैपडाउन में हमने निफ्टी IT में शॉर्ट से मना किया था और वहां से निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3.7% रिकवर हो चुका है। लेकिन अभी भी IT में बड़ी वाली खरीदारी का भरोसा नहीं है। अगर आपने लिया है तो शुक्रवार का लो आपका SL होगा। बैंक निफ्टी एक दूसरे ब्रेकआउट के कगार पर है। 18 जून का हाई था 58,021 और कल का हाई 58,009 है। यानी 58,100 के ऊपर क्लोजिंग मिले तो एक और ब्रेकआउट मिलेगा।
बाजार: क्या हो रणनीति?
इस बाजार में कैलकुलेटेड रिस्क्स लेने का समय है। बाजार में ट्रेडिंग कम्युनिटी वापस आ चुकी है। शेयरों में छोटी खबर पर भी बड़े रिएक्शन्स आ रहे हैं। ऐसे बाजार में फंसने का रिस्क कम होता है। कल का डिफेंस का मूव सबसे बड़ा उदाहरण है। बाजार में अच्छी थीम्स में तेजी स्क्रीन पर हो रही है। इंडेक्स में पोजिशनल लॉन्ग को फायदा मिल रहा है। पहले सपोर्ट की गिरावट पर पोजीशन जोड़ने से फायदा हो रहा है। शेयरों में इंट्राडे और पोजीशनल दोनों मौके हैं। इस बाजार ने काफी कुछ सहा है और काफी धीरज की परीक्षा भी ली है। अब ये बाजार आखिरकार थोड़े मोमेंटम में आया है। जब तक स्क्रीन ना कहे,अपना नजरिया ना बदलें। मानसून और एल नीनो जरूर एक रिस्क है। लेकिन अब कम से कम युद्ध से जुड़ा रिस्क काफी कम हो चुका है।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,050-24,100 पर और बड़ा सपोर्ट 23,900-23,950 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,000-24,050 है। SL 23,900 पर होना चाहिए। निफ्टी के लिए बड़ा रजिस्टेंस 24,150-24,250 पर है। 24,250 पार हुआ तो 24,500 तक की साफ चाल संभव है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में हमारी एकतरफा अप्रोच रही है। 52,800 से बैंक निफ्टी पर ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग का नजरिया रहा है। अपने स्टॉप लॉस को अब बढ़ाकर 57,400 पर ले आएं। इसके लिए पहला सपोर्ट 57,600-57,800 पर और बड़ा सपोर्ट 57,400-57,500 पर है। पहला रजिस्टेंस 57,900-58,100 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58,200-58,500 पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।