Stock Market Insight: उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 24,100 के लेवल के आसपास है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT और मेटल इंडेक्स में लगभग 1-1% की गिरावट आई है,जबकि हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स में 1-1% की बढ़त दिख रही है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी सपाट कारोबार कर रहे हैं। 11.15 बजे के आसपास सेंसेक्स 32.49 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 77,061.58 पर और निफ्टी 17.45 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 24,085.45 पर दिख रहा था।
