Get App

Stock Market : इन 4 वजहों से 700 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, इनवेस्टर्स के डूब गए 2.50 लाख करोड़ रुपये

दोपहर दो बजे तक इनवेस्टर्स के 2.56 लाख करोड़ रुपये बाजार में डूब गए और बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 253.84 लाख करोड़ रुपये रह गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2022 पर 7:23 PM
Stock Market : इन 4 वजहों से 700 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, इनवेस्टर्स के डूब गए 2.50 लाख करोड़ रुपये
तकनीक रूप से निफ्टी50 (Nifty 50) के लिए 16400 का स्तर खासा अहम है। भले ही इंट्रा डे के दौरान यह स्तर टूट गया है, लेकिन इसके बाद खरीदारी आ सकती है क्योंकि तेजड़िए इस लेवल को बचाने की कोशिश कर रहे हैं

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, ग्लोबल मार्केट में बिकवाली और आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी की संभावनाओं के चलते शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार की सुबह बाजार गिरावट के साथ खुले और दोपहर दो बजे तक बिकवाली का दबाव बना हुआ है। यह यहां बाजार में जारी कमजोरी की कुछ अहम वजह बता रहे हैं।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स दोपहर 2 बजे के आसपास 633 अंक कमजोर होकर 55,042 पर, वहीं निफ्टी 175 अंक गिरकर 16,395 अंक पर बना हुआ है। इंट्रा डे में सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही दोपहर दो बजे तक इनवेस्टर्स के 2.56 लाख करोड़ रुपये बाजार में डूब गए और बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 253.84 लाख करोड़ रुपये रह गई है।

आरबीआई पॉलिसी मीट

RBI policy meet : इनवेस्टर्स की आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक के नतीजों को लेकर सतर्क हैं। हालांकि एनालिस्ट्स ने कहा कि आरबीआई की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी की उम्मीद है। देखना यह है कि कितनी बढ़ोतरी होती है। बाजार की नजर महंगाई पर आरबीआई के रुख पर भी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें