Get App

Stock Market: बाजार दे रहा रिकवरी के संकेत, अनुज सिंघल से जानें आज के लिए क्या बनाए रणनीति

निफ्टी कल दिन के High और low के ठीक मिडिल प्वाइंट पर बंद हुआ। सबसे बड़ा रजिस्टेंस 25,900-25,950 (पिछले कुछ दिनों का High) है। 25,950 पार हुआ तो 26,050-26,100 की ओर भी बढ़ सकते हैं। गैप-अप के बाद पहला सपोर्ट 25,780-25,840 (न्यूट्रल जोन) है। बड़ा सपोर्ट: 25,700-25,750 (सीरीज का low) है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 9:03 AM
Stock Market: बाजार दे रहा रिकवरी के संकेत, अनुज सिंघल से जानें आज के लिए क्या बनाए रणनीति
निफ्टी कल दिन के High और low के ठीक मिडिल प्वाइंट पर बंद हुआ। सबसे बड़ा रजिस्टेंस 25,900-25,950 (पिछले कुछ दिनों का High) है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

आज निफ्टी शायद एक Higher High औप Higher Low बनाए। कल दिन के low से अच्छी रिकवरी के साथ बंद हुआ। ऐसे में 70 प्वाइंट के गैप-अप से कल के low से अच्छा कुशन है। कल का low था 25,726 और आज शायद हम खुलें 25885 पर है। और कल का high यानी 25,902 भी ज्यादा दूर नहीं ।अगर निफ्टी ने Higher High भी बनाया तो बड़ा पॉजिटिव होगाय़ ऐसे में कल का low हमारे लिए लक्ष्मण रेखा। बाजार के लिए सबसे अच्छा होगा कि निफ्टी कल के High के ऊपर बंद हो। और सबसे बुरा ये होगा कि आज outside day हो और दिन के low पर बंद हो। बस अब कल का low नहीं टूटना चाहिए, वरना बाजार में तकलीफ बढ़ जाएगी।

बाजार: आज के संकेत

बाजार की नजर सुबह 8.30 पर आने वाले बैंक ऑफ जापान के फैसले पर है। बाजार को आशंका है कि BoJ ब्याज दरें बढ़ा सकता है। आज फिर IT फोकस में रहेगा। Accenture के नतीजे अच्छे हैं लेकिन गाइ़डेंस में कोई बदलाव नहीं। कल हमने निफ्टी में एक गोल्डन क्रॉसओवर की बात की थी। और कल IT ने बाजार को गिरने से बचाया। ऐसे में आज IT का रिएक्शन सबसे अहम होगा। अगर IT में गिरावट आई तो वो खरीदारी का मौका होगा। कल Infosys का ADR 5% ऊपर था। यहां से भारतीय IT आपके लिए अब सबसे सुरक्षित दांव है। अपने पोर्टफोलियो में अब IT में ओवरवेट रहें। इसके अलावा आज श्रीराम फाइनेंस की बोर्ड बैठक भी बड़ा ट्रिगर है। भारतीय NBFC स्पेस में सबसे बड़े FDI की तैयारी की। जापान की MUFG ले सकती है $4 bn में 20% हिस्सा। साथ ही आज कैबिनेट पर भी नजर होगी। Voda Idea के रिलीफ पैकेज की सुगबुगाहट है।

बाजार: क्या हो रणनीति?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें