Stock Market News : महीनों तक हासिए पर रहने के बाद,रिटेल निवेशक अब भारतीय इक्विटी बाजार में वापस लौट रहे हैं। अप्रैल की शुरुआत से ही इनकी खरीदारी की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। यह लंबे समय तक बरती गई सावधानी के बाद निवेशकों के रुख में बदलाव का संकेत है।अकेले अप्रैल महीने में ही,रिटेल निवेशकों ने 18,222 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह अक्टूबर 2024 के बाद से उनकी सबसे बड़ी मासिक खरीदारी थी। NSE के आंकड़ों के अनुसार,यह रफ़्तार मई में भी जारी है। इस महीने अब तक रिटेल निवेशकों ने 4,800 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे हैं।
