Get App

10 सेकंड में ₹6 लाख करोड़ की कमाई, लाल किला से ऐलान पर Sensex में 900 अंकों का उछाल

Sensex-Nifty Rocketed: देश की आजादी के 79वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने लालकिला से जो ऐलान किया, उसने आज स्टॉक मार्केट में जोश भर दिया। सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में हैं। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹5.77 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹5.77 लाख करोड़ बढ़ गई है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 9:32 AM
10 सेकंड में ₹6 लाख करोड़ की कमाई, लाल किला से ऐलान पर Sensex में 900 अंकों का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के दिन गुरुवार 14 अगस्त तो सेंसेक्स (Sensex) 57.75 प्वाइंट्स यानी 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 80,597.66 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 11.95 प्वाइंट्स यानी 0.05% के हल्के उछाल के साथ 24,631.30 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Rocketed: पीएम मोदी ने देश की आजादी के 79वीं वर्षगांठ पर लालकिला से जो ऐलान किया, उसने आज स्टॉक मार्केट में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि इस साल दिवाली तक जीएसटी रिफॉर्म पेश किया जाएगा ताकि आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर टैक्स का बोझ हल्का हो। इसके अलावा स्वदेशी पर जोर ने भी मार्केट में जोश भरा है। सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹5.77 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹5.77 लाख करोड़ बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 906.99 प्वाइंट्स यानी 1.13% की तेजी के साथ 81,504.65 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 288.25 प्वाइंट्स यानी 1.17% के उछाल के साथ 24,919.55 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹5.77 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 14 अगस्त 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,44,78,611.27 करोड़ था। आज यानी 18 अगस्त 2025 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,50,55,674.64 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹5,77,063.37 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 26 शेयर ग्रीन जोन में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें