ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में शुरुआती कारोबार में कमजोरी नजर आ रही है। SGX NIFTY में फ्लैट कामकाज हो रहा है। उधर, US FUTURES में आज हल्की रिकवरी है। कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार 1.5 फीसदी तक गिरकर बंद हुए थे। उधर ब्याज दरों की चिंता से कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन तेजी बनी हुई है। इसका भाव 85 डॉलर के पार दिख रहा है। सोने की भी चमक बढ़ी है। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी में कहां होंगे कमाई के मौके आइए इस पर जानते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।
वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17910/25-17968 (50 DEMA)पर और फिर बड़ा रजिस्टेंस 17987-18010/18045 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 17818-17762 पर और दूसरा बड़ा बेस 17722-17666 पर है। कल का दिन काफी अहम था। निफ्टी कल 17824 के पार निकला और फिर 17900 तक का ट्रेड मिला। कल की तेजी में बैंकों की हिस्सेदारी नहीं थी, सिर्फ IT और RIL चल रहे थे। एक्सपायरी के दिन 17800/700/600 पर पुट राइटर्स का कब्जा है। 18000-18100 कॉल में सबसे ज्यादा राइटिंग देखने को मिली है। आज IT में एक्शन कम रह सकता है। वहीं, RILऔर बैंकों पर नजर होगी। 17970 पर निफ्टी 50 DEMA है। इस पर भी नजर रहेगी। 17970/18010 से 17818/17762 के बीच ट्रेड जोन है। खरीदें और पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें, ऊपर 17910-25 सप्लाई जोन है। निफ्टी 17925 के पार निकला तो 17968-987 जोन भी संभव है।
वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 41650-41815 और उसके बाद 41922-42020/42210 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 41403-41360 पर और दूसरा बड़ा बेस 41110-40010 पर है। पॉलिसी के बाद बैंक निफ्टी 20 DEMA को पार करने में नाकाम रहा, कॉल राइटर्स का कब्जा दिख रहा है। 41500-600-700 से 42000 जोन में कॉल राइटर्स का कब्जा है। 41500 से 41000 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिल रही है। बैंकों में अब लीडशिप नहीं लेकिन ICICI बैंक पर नजर रखें। 41650 के ऊपर टिके तो तेजी बढ़ेगी। 41650 के नीचे पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें, पहले रजिस्टेंस पर निकलें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।