ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में शुरुआती कारोबार में कमजोरी नजर आ रही है। SGX NIFTY में फ्लैट कामकाज हो रहा है। उधर, US FUTURES में आज हल्की रिकवरी है। कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार 1.5 फीसदी तक गिरकर बंद हुए थे। उधर ब्याज दरों की चिंता से कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन तेजी बनी हुई है। इसका भाव 85 डॉलर के पार दिख रहा है। सोने की भी चमक बढ़ी है। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी में कहां होंगे कमाई के मौके आइए इस पर जानते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।
