ग्लोबल मार्केट से संकेत मिल रहा है कि आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है। 21 मार्च यानी आज के कारोबार में बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है। निफ्टी आज 17100 के ऊपर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में Sensex 445.73 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 58074.68 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 119.10 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 17107.50 के स्तर पर बंद हुआ है। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी में कहां होंगे कमाई के मौके आइए इस पर जानते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।
वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17141-17176 पर और फिर बड़ा रजिस्टेंस 17210-17258/17305 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 17070-17010पर और दूसरा बड़ा बेस 16951/16905 पर है। FIIs के नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट अब 1.94 लाख है। निफ्टी पहली बार कॉल राइटर्स के जोन में बंद हुआ। कल 17100-17000-16900 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिला जबकि 17200-17300-17400 की कॉल पर अब भी OI ज्यादा है। फेड के फैसले से पहले अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली। नैस्डैक अब 100 DEMA के ऊपर टिके है। निफ्टी अगर 17141 के ऊपर टिके तो खरीदें। निफ्टी स्विंग में 17176-17210 जा सकता है। खरीदारी के लिए पहले बेस 17070/17010 तक गिरावट का इंतजार भी कर सकते हैं। पुलबैक में 17210 पार हुआ तो 17258-17305 भी संभव है। 17010 के नीचे फिसलने पर ही शॉर्ट के बारे में सोचें।
वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 40040-40199 और उसके बाद40353-40510/40671 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 39690-39470 पर और दूसरा बड़ा बेस 39348-39210 पर है। कल 39600-39500-39000 पर पुट राइटिंग दिखी है जबकि 40000 की कॉल पर 27 लाख शेयरों का OI है। 40000 के ऊपर टेक्निकली बाधा 40200(20DEMA) पर है जबकि 40200(20DEMA) के ऊपर सिर्फ 40500 बड़ा रेजिस्टेंस है। आज पहला बेस 39690-39470 काफी अहम होगा। पुट राइटर्स के एक्शन पर नजर रहेगी। पहले बेस के ऊपर तक गिरावट में खरीदें, रिस्क-रिवॉर्ड का ध्यान दें। 40040 बड़ा सप्लाई जोन पार हुआ तो स्विंग में 40199 भी संभव है। 40199 के ऊपर निकलने पर 40353-40510 का स्तर संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।