Market trend : निफ्टी फिर 25,600 के पास अटक गया है। आज यह ऊपरी स्तरों से 200 अंक फिसला है और 25400 के नीचे आ गया है। सेंसेक्स भी अपने हाई से करीब 700 अंक लुढ़का है। बैंक निफ्टी में ज्यादा गिरावट है। ये करीब 1 फीसदी नीचे है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी है। सुस्त बाजार में मेटल शेयर चमके हैं। मेटल इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। टाटा स्टील और JSW स्टील दो से तीन फीसदी चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। वही रियल्टी, डिफेंस , सरकारी बैंक और NBFCs में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली है।