Stock market : बाजार में तेजी का मोमेंटम कायम है। ऊपरी स्तरों से दबाव के बावजूद निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 25800 के ऊपर टिका हुआ है। SBI, RIL, L&T और टाइटन जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी भी 500 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज कर रहे आउटपरफॉर्म कर रहे हैं।
