Stock Market : कुल मिलाकर बाजार का रुझान अच्छा, अगले हफ्ते गिरावट में खरीदारी की रणनीति करेगी काम

Stock Market : डेली चार्ट पर चारों ट्रेडिंग सेशन में छोटे आकार की कैंडल बनीं और वीकली चार्ट पर यह एक क्लासिक "Doji" पैटर्न में बदल गया जो अनिश्चितता और किसी साफ ट्रेंड की कमी को दिखाता है। ऐसा लगता है कि मार्केट किसी निर्णायक ट्रिगर का इंतज़ार कर रहा है

अपडेटेड May 01, 2026 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
Nifty view : ऊपर की तरफ,इस हफ्ते इंडेक्स को 24350 के स्तर के आस-पास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। यह स्तर 50 DEMA के आसपास है और आगे भी एक तात्कालिक रेजिस्टेंस के रूप में काम करता रहेगा

Stock Market : बाजार की आगे की रणनीति और चाल पर बात करते हुए एंजेल वन में तकनीकी विश्लेषक राजेश भोसले ने कहा कि 30 अप्रैल के खत्म हुआ हफ्ता एक छोटा कारोबारी हफ्ता था। इसमें निफ्टी में पूरे समय उतार-चढ़ाव भरा प्राइस एक्शन देखने को मिला। यह ज्यादातर 500 अंको की रेंज में ही ऊपर-नीचे होता रहा। आखिरकार,इंडेक्स ने लगभग 0.42% की मामूली बढ़त के साथ हफ्ते क्लोजिंग की और 24000 के लेवल से थोड़ा ही नीचे बंद हुआ।

मार्केट को किसी निर्णायक ट्रिगर का इंतजार

डेली चार्ट पर चारों ट्रेडिंग सेशन में छोटे आकार की कैंडल बनीं और वीकली चार्ट पर यह एक क्लासिक "Doji" पैटर्न में बदल गया जो अनिश्चितता और किसी साफ ट्रेंड की कमी को दिखाता है। ऐसा लगता है कि मार्केट किसी निर्णायक ट्रिगर का इंतज़ार कर रहा है,जो राज्यों के चुनावों के नतीजों और जियोपॉलिटिकल मोर्चे पर और ज्यादा सफाई आने से मिल सकता है। हफ्ते भर का प्रदर्शन भले ही सुस्त रहा हो,लेकिन मार्केट की बड़ी तस्वीर अभी भी पॉजिटिव बनी हुई है।


वीकली चार्ट पर RSI में'बुलिश क्रॉसओवर'दे रहा अच्छे संकेत

बाजार के नजरिए से अप्रैल का महीना काफी मज़बूत रहा है। इस अवधि में निफ्टी में लगभग 7.5% की बढ़त देखने को मिली और मंथली चार्ट पर लॉन्ग टर्म के 50 EMA के आस-पास एक'इनसाइड बार'पैटर्न बना। इसके अलावा,वीकली चार्ट पर RSI में'बुलिश क्रॉसओवर'भी इस सकारात्मक रुझान को और मजबूती देता है।

कुल मिलाकर बाजार का रुझान अच्छा

इस स्थिति को देखते हुए,कुल मिलाकर बाजार का रुझान अच्छा बना हुआ है। ऐसे में कीमतों में किसी भी गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जाने की संभावना है। स्तरों के नज़रिए से देखें तो 23500 के लेवल के पास मज़बूत सपोर्ट दिखाई दे रहा है जो हाल के'हायर बॉटम'फॉर्मेशन के अनुरूप है। इसके बाद 23400 का जोन आता है,जो अप्रैल की तेजी के 50% रिट्रेसमेंट के साथ मेल खाता है।

Market outlook : निफ्टी में 24250-24300 के ऊपर की टिकाऊ चाल, अगले हफ्ते खोल सकती है 24600 तक की तेजी का रास्ता

ट्रेडरों को सलाह

ऊपर की तरफ,इस हफ्ते इंडेक्स को 24350 के स्तर के आस-पास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। यह स्तर 50 DEMA के आसपास है और आगे भी एक तात्कालिक रेजिस्टेंस के रूप में काम करता रहेगा। इस स्तर से ऊपर का ब्रेकआउट निफ्टी को 24600 और उससे भी ऊंचे स्तरों की ओर ले जा सकता है। ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे इन स्तरों पर बारीकी से नजर रखें और सकारात्मक रुझान बनाए रखते हुए,उसी के अनुसार अपने ट्रेड की योजना बनाएं।

 

 

राजेश भोसले, तकनीकी विश्लेषक  एंजेल वन 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।