शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 678 अंक चढ़ा, निवेशकों को एक दिन में ₹3.23 लाख करोड़ का मुनाफा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज 16 जून को शानदार तेजी के साथ बंद हुए। मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद निवेशकों ने लार्जकैप और ब्लूचिप शेयरों में जमकर खरीदारी की। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 1% की तेजी देखने को मिली। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे।

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 4:21 PM
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 450.44 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज 16 जून को शानदार तेजी के साथ बंद हुए। मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद निवेशकों ने लार्जकैप और ब्लूचिप शेयरों में जमकर खरीदारी की। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 1% की तेजी देखने को मिली। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। आईटी, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।ब्रॉडर मार्केट्स की बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी रिकवरी देखने को मिली। शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों की खरीदारी लौटी, जिससे इन शेयरों में लगभग 1% की तेजी रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 677.55 अंक यानी 0.84% की मजबूती के साथ 81,796.15 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 227.90 अंक यानी 0.92% चढ़कर 24,946.50 के स्तर पर पहुंच गया।

निवेशकों ने ₹3.23 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 16 जून को बढ़कर 450.44 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 13 जून को 447.21 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.23 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.23 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयरों में 2.39 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचसीएल टेक (HCL Tech), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर 1.39 फीसदी से लेकर 2.12 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए

सेंसेक्स के 3 शेयर लाल निशान में बंद

वहीं सेंसेक्स के बाकी 3 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर 3.56 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में क्रमश: 0.35 फीसदी और 0.19 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex239f

2,107 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,253 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,977 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,107 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 169 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 101 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 71 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex239

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों में लगातार चौथे दिन गिरावट, 5% तक टूट गया इन शेयरों का भाव, जानिए वजह

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।