Stock Market: अनुकूल ग्लोबल और घरेलू संकेतों ने भारतीय बाजार को जुलाई 2022 के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त हासिल करने में मदद की और 8 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में बाजार ने नया मील का पत्थर भी हासिल किया। 08 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 2344.41 अंक यानी 3.47 फीसदी की बढ़त के साथ 69,825.60 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 701.5 अंक यानी 3.46 फीसदी की बढ़त के साथ 20,969.40 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को निफ्टी ने पहली बार 21,000 के पार निकला और बीएसई सेंसेक्स ने भी 69,893.80 की नई ऊंचाई को छुआ।
बीते हफ्ते बीएसई का लॉर्जकैप इंडेक्स 3.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। Adani Total Gas, Adani Green Energy, Adani Energy Solutions, Adani Ports and Special Economic Zone और Adani Power में 21-64 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
वहीं मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। GMR Airports Infrastructure, ACC, NHPC, Hindustan Petroleum Corporation, REC, Tube Investments of India और LIC Housing Finance में मिडकैप इंडेक्स टॉप गेनर रहा। वहीं दूसरी तरफ Whirlpool of India, PB Fintech, Torrent Pharmaceuticals, Lupin, Aditya Birla Capital, Abbott India, Emami और Delhivery में 3-8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स बीते हफ्ते 1.3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Spencer Retail, BCL Industries, 63 Moons Technologies, Inox Wind, Patel Engineering Company, HLV, Sandur Manganese and Iron Ores, New Delhi Television, KIOCL, Ashapura Minechem, Inox Green Energy Services, Sangam (India) में 20-51 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
वहीं दूसरी तरफ Uttam Sugar Mills, Avadh Sugar & Energy, Balrampur Chini Mills, Dalmia Bharat Sugar and Industries, Bajaj Hindusthan Sugar, Triveni Engineering and Industries, Praj Industries, Dhampur Bio Organics, Dhampur Sugar Mills, KDDL, Ugar Sugar Works, Indraprastha Medical Corporation और Ethos में 10-21 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।
बीते हफ्ते भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.58 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर छुता नजर आया। हालांकि 08 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 83.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 1 दिसंबर को रुपया 83.29 के स्तर पर बंद हुआ था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा इक्विटी बाजार में अपनी खरीदारी बढ़ाई है। 08 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में भी एफआईआई ने इक्विटी बाजार में 9,285.11 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इक्विटी बाजार में 4326.47 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो बीएसई का पावर इंडेक्स बीते हफ्ते 13 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 7.6 फीसदी, बीएसई का बैंक इंडेक्स 5.3 फीसदी और बीएसई का एनर्जी इंडेक्स 5.2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। हालांकि बीएसई का एफएमसीजी इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
मार्केट कैप के लिहाज से देखें तो बीते हफ्ते एशियन पेंट्स के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। उसके बाद बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल का नंबर रहा। वहीं दूसरी तरफ एचयूएल और आईटीसी के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।