Get App

शेयर बाजार में तीन दिन बाद लौटी बहार, सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का फायदा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर बुधवार 4 जून को ब्रेक लग गया। ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों और रेपो रेट में कटौती की उम्मीदों से निवेशकों का मनोबल ऊंचा दिखा। सेंसेक्स 260 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 24,600 के पार बंद हुए। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ

Vikrant singhअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 4:10 PM
शेयर बाजार में तीन दिन बाद लौटी बहार, सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का फायदा
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 443.10 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर बुधवार 4 जून को ब्रेक लग गया। ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों और रेपो रेट में कटौती की उम्मीदों से निवेशकों का मनोबल ऊंचा दिखा। सेंसेक्स 260 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 24,600 के पार पहुंच गया। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली छाई रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.76 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.58 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। रियल्टी को छोड़कर बाकी लगभग सभी सेक्टरोल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 260.74 अंक या 0.32% बढ़कर 80,998.25 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 77.70 अंक या 0.32% की तेजी के साथ 24,620.20 के स्तर पर पहुंच गया।

निवेशकों ने ₹1.99 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 4 जून को बढ़कर 445.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 3 जून को 443.16 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.99 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.99 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें